back to top

बिकवाली दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 938 अंक टूटा

मुंबई। विदेशी निवेशकों की ओर से पूंजी निकासी का सिलसिला बढऩे के बीच शेयर बाजारों में बुधवार को चौतरफा बिकवाली से बड़ी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स जहां 938 अंक लुढ़क कर 47,500 अंक के नीचे पहुंच गया वहीं एनएसई निफ्टी 14,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार नीचे आया है।

बीएसई30 सेंसेक्स 937.66 अंक यानी 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,409.93 अंक पर बंद हुआ। कुल मिलाकर चार सत्रों में सेंसेक्स 2,382.19 अंक यानी 4.78 प्रतिशत टूट चुका है। दिन में इसमें 1,117.65 अंक का उतार-चढ़ाव आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.40 अंक यानी 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,967.50 अंक पर आ गया। अबतक चार सत्रों में कुल मिलाकर यह 677.20 अंक यानी 4.62 प्रतिशत घट चुका है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में जबकि 6 लाभ में रहे।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में बड़ी गिरावट आई, उनमें एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, डा. रेड्डीज, एचडीएफसी और एशियन पेंट शामिल हैं। इनमें 4.05 प्रतिशत तक की गिरावट आई। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया 2.57 प्रतिशत तक मजबूत हुए। खंडवार 19 सूचकांकों में से दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों से जुड़े सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी में गिरावट दर्ज की गई।

विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों ने वायदा एवं विकल्प खंडों में सौदों के निपटान और अगले सप्ताह पेश होने वाले बजट से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेशकों ने सोमवार को शुद्घ आधार पर 765.30 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, यह सचाई है कि एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) के पूंजी प्रवाह में गिरावट इस तेजी के लिए सबसे बड़ा जोखिम होगा। एफआईआई की लगातार दूसरे दिन बिकवाली के साथ वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है…।

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। वाल स्ट्रीट के रिकार्ड स्तर से नीचे आने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इस बीच, वैश्विक तेल बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.87 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 72.92 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...