back to top

वैश्विक रुख के बीच सेंसेक्स 210 अंक टूटा

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 210 अंक की गिरावट के साथ 34,961.52 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर निवेशकों में बढ़ती चिंता के बीच मुख्य रूप से बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 509 अंक तक नीचे चला गया था। अंत में 209.75 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,961.52 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,312.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और एनटीपीसी में मुख्य रूप से गिरावट आई। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, कोटक बैंक तथा भारती एयरटेल लाभ में रहे। आनंद राठी के इक्विटी शोध (फंडामेंटल) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि बाजार गिरावट के साथ खुले।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,00,000 को पार कर गई। निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मामले बढ़ने पर अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के काम में रुकावट आ सकती है। दोपहर के कारोबार में बाजार में हल्का सुधार हुआ लेकिन लाभ कायम नहीं रह पाया। इसकी वजह यूरोपीय बाजारों में शुरूआती कारोबार में नरम रुख का होना है जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा भारत-चीन सीमा मसला और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव से भी निवेशक थोड़े चिंतित हैं। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो ओर दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी देखी गई। इस बीच, वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है जबकि 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5.48 लाख पहुंच गई जबकि 16,475 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कूड का वायदा भाव 0.34 प्रतिशत घटकर 40.79 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़त के साथ 75.58 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...