back to top

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, एक गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊंचे इलाकों में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि आतंकवादी करीब तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर इस तरफ आए थे। वे दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की ओर जा रहे थे तभी उन्हें दोपहर बाद मुगल रोड के पास उन्हें पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि यह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों का संयुक्त समूह था और इसे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों को प्रभावित करने के लिए यहां भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि सेना की मदद से पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुदूर छतापानी-दुगरन गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी बर्फ से घिरे इलाके में फंस गए और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इसके बजाय घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक अन्य आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादियों के पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि यह समूह तीन दिन पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ कर शोपियां जिले की ओर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद सेना के साथ मिलकर पुलिस ने अभियान शुरू किया और भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया लेकिन बर्फबारी के कारण अभियान धीमा पड़ गया। अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार के साथ अभियान सुबह फिर शुरू हुआ और आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...