back to top

सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी, इस साल 100 से अधिक आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षा बल 101 आतंकवादियों को ढेर कर चुके हैं और दक्षिण कश्मीर में 125 और आतंकियों को मार गिराने पर केन्द्रित कर रहे हैं, जिनमें 25 विदेशी शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। सेना की 15वीं कोर का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने यहां से करीब 33 किलोमीटर दूर अवंतीपोरा में संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल यहां सक्रिय आंतकवादियों की सटीक संख्या बताना मुश्किल है।

सुरक्षा बल दक्षिण कश्मीर में 100 स्थानीय और करीब 25 विदेशी आतंकवादियों पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम मौटे तौर पर 100 स्थानीय आतंकवादियों के सक्रिय होने की बात कह सकते हैं। हो सकता है कि इसके अलावा 20-25 विदेशी आतंकवादी भी सक्रिय हों। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत से केंद्र शासित प्रदेश में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या 101 हो गई है, लेकिन सुरक्षा बलों को आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान शांति बनाए रखने के अपने प्रयासों की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इस दौरान कई अधिकारियों सहित 29 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए।

अधिकारियों ने यहां कहा, आज सुबह शोपियां के पिंजौरा में हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही इस साल मारे गए आतंकियों की संख्या 101 हो गई है। उन्होंने कहा कि इस साल आतंकवादियों से लड़ते हुए 29 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए। इसके अलावा आतंकवादियों ने 11 निवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर में मार्च में आतंकवाद रोधी अभियानों की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी थी, लेकिन अप्रैल में इन्होंने जोर पकड़ लिया। अप्रैल में 29 आतंकवादी मारे गए। मई में 15 और जून के शुरुआती आठ दिन में इतने ही आतंकवादियों को ढेर किया गया।

जनरल राजू ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सफलता इन अभियानों में शामिल सभी एजेंसियों के पेशेवर होने के कारण मिली है। जनरल राजू से जब द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के उभरने के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा, टीआरएफ नाम का कोई संगठन नहीं है। यह सोशल मीडिया पर मौजूद गुट है, जो घाटी में होने वाली किसी भी तरह की हर घटना का श्रेय लेने का प्रयास करता है। इस पर नजर रखी जा रही है। हम इसे खत्म करने के लिए उचित कार्रवाई कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...