back to top

दूसरा स्थान उप्र उपचुनाव : सपा तीन, कांग्रेस दो और बसपा एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) तीन, कांग्रेस दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक सीट पर दूसरे स्थान पर रहीं। राज्य में मंगलवार को हुई मतगणना के बाद बागंरमउ से कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेई और घाटमपुर से कृपाशंकर दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनो स्थानों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बुधवार को कहा, प्रदेश के मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की तरफ दिख रहा है। हम दो सीटों पर नंबर दो पर रहे हैं जबकि बसपा केवल बुलंदशहर में दूसरे नंबर पर रही है। सपा के तीन प्रत्याशी जावेद अब्बास (नौगांव सादात), महाराज सिंह डांगर (टुंडला) और ब्रह्मशंकर त्रिपाठी (देवरिया) नंबर दो पर रहे हैं। इन उप चुनाव में कांग्रेस का मत प्रतिशत 7.53, भाजपा का मत प्रतिशत 36.73, सपा का मत प्रतिशत 23.61 और बसपा का मत प्रतिशत 18.97 रहा है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने बुलंदशहर सीट से मोहम्मद यामीन को अपना उम्मीदवार बनाया था और उन्हें 6.69 प्रतिशत मत मिलें। अपने परिजनों के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर चुनाव में उतरे कुछ उम्मीदवारों को सहानुभूति की लहर से मदद मिली। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्रिकेटर चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान नौगांव सादात से चुनाव जीत गई हैं। इसी तरह बुलंदशहर से उषा सिरोही चुनाव जीत गई है। यह सीट पूर्व विधायक और उनके पति वीरेंद्र सिंह सिरोही की थी। सपा के उम्मीदवार लकी यादव मल्हनी सीट पर चुनाव जीत गए हैं। यह सीट उनके पिता एवं पूर्व विधायक पारस नाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई थी।

इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जनमेजय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह की किस्मत अच्छी नहीं रही। उनके पिता के निधन के बाद वह देवरिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए। चुनाव परिणामों के बाद मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप चुनाव के परिणाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हुए सरकार के कार्यों और संगठन की मेहनत की चर्चा करते हुए मतदाताओं के प्रति आभार जताया।

परिणाम के बाद योगी ने ट़वीट किया था प्रदेश के साथ-साथ देश के भीतर हुए चुनावों के यह सुखद परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक मंच पर भारत को प्रदान की जा रही प्रतिष्ठा और जनहित में किए गए कार्यक्रमों के प्रति जनविश्वास का प्रतीक है। योगी ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष, दोनों उप मुख्यमंत्रियों, संगठन महामंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के योगदान के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर यह बात सिद्ध हो गई कि मोदी है तो मुमकिन है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...