back to top

पिछली सरकारों के बजट में स्वयं और परिवार के लिए योजनाएं बनती थीं : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में स्वयं के लिए और परिवार के लिए योजनाएं बनती थीं और विपक्षी दल उस सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं। योगी ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए आरोप लगाया, पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश में जो काम किए गए, वे पिछले अनेक वर्षों में नहीं हो पाए।

पिछली सरकारों में स्वयं के लिए और परिवार के लिए योजनाएं बनती थी। वे उस सोच से बाहर नहीं निकल पाए इसीलिए वे बजट का दायरा नहीं बढ़ा पाए। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश बजट का विरोध करने वाले सपा और विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी पर कटाक्ष करते हुए कहा, आप ऐसा बजट चाहते थे जो सपा की सरकार के कार्यकाल में होता था।

भारतीय परिप्रेक्ष्य में सपा सरकार का कोई ऐसा दृष्टिकोण नहीं होता था जो सर्व समावेशी, सर्व कल्याणकारी हो और प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला हो। उन्होंने कहा, वह भाव ना होने के कारण मुझे लगता है कि आप की पार्टी केवल चार्वाक के सिद्घांत पर विश्वास करती थी। यानी तात्कालिक रूप से चीजें मिल जाएं। उसमें ना तो प्रदेश की भावनाएं होती थीं, ना विकास का कोई एजेंडा होता था और ना ही कोई दूरगामी दृष्टिकोण होता था। इसी वजह से हरेक तबका नाराज होता था और उसने (जनता ने चुनाव में) पार्टी को इसका जवाब दे दिया है।

योगी ने कहा, हमारी सरकार ने एक विजन के साथ विकास का रोडमैप तैयार किया है। यही हमारी पार्टी को और प्रदेश को भी एक नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि यानी पार्टी को लंबे समय तक शासन करेगी और प्रदेश विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि समाज के हर तबके ने इस बजट की प्रशंसा की है। इनमें सीआईआई, फिक्की, एसोचैम और पीएचडीसीसीआई जैसे अनेक उद्योग मण्डल भी शामिल हैं।

योगी ने कहा, वही तंत्र, आय के वे ही स्रोत, हर चीज समान है, बस हमने कार्य संस्कृति को बदल दिया है। पिछले चार वर्षों में हमने उल्लेखनीय बदलाव किए हैं। विपक्ष 2022 तक धैर्य रखे। जब हम दोबारा सत्ता में आएंगे तो राज्य को विकास की और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में सभी पार्टी के सदस्यों ने काफी रुचि के साथ बजट पर अपनी बात रखी। कुल 62 सदस्यों ने इस पूरी चर्चा में भाग लिया और प्रदेश का विधानमण्डल एक स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रणाली का सृजन कर रहा है। यह हम सब के लिए गौरव का विषय है।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...