back to top

एसबीआई ने ऋण पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत घटाई

नई दिल्ली। बैंकों से कर्ज लेने वाले ग्राहकों को राहत देते हुए भारतीय स्टेट बैक (एसबीआई) ने अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.15 प्रतिशत कटौती की है। इसके अलावा देश के इस सबसे बड़े बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जमा योजना की भी शुरुआत की है जिसमें उन्हें अधिक ब्याज मिलेगा।

एसबीआई ने बयान में कहा कि ब्याज दरों में गिरावट के मौजूदा दौर में वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैंक ने उनके लिए नया उत्पाद एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट पेश किया है। बैंक ने यह योजना खुदरा मियादी जमा खंड में शुरू की है। इस नई जमा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल और उससे अधिक की अवधि की खुदरा मियादी जमा पर 0.30 प्रतिशत अतिरिक्त प्रीमियम दिया जाएगा। योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

हालांकि, एसबीआई ने तीन साल तक की खुदरा मियादी जमा पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने कहा है कि प्रणाली और उसके पास पर्याप्त तरलता को देखते हुए उसने यह कदम उठाया है। यह कटौती 12 मई से लागू होगी। ऋण दरों में संशोधन पर बैंक ने कहा कि उसने कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) को 7.40 प्रतिशत से घटाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है।

यह कटौती 10 मई से प्रभावी होगी। बैंक ने कहा कि इससे एमसीएलआर से जुड़े 30 साल के लिए 25 लाख रुपये के आवास ऋण पर मासिक किस्त (ईएमआई) में करीब 255 रुपये की कमी आएगी। बैंक द्वारा यह एमसीएलआर में लगातार 12वीं बार कटौती की गई है। वरिष्ठ नागरिक सावधी जमा (एफडी) के संदर्भ में बैंक ने कहा कि पांच साल से कम अवधि की मियादी जमा पर 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाएगा।

बैंक ने कहा, वहीं, पांच साल और अधिक की खुदरा मियादी जमा (नए उत्पाद) पर आम ग्राहक को उपलब्ध दर से 0.30 प्रतिशत का अतिरिक्त प्रीमियम, यानी 0.80 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाएगा। हालांकि, समय से पहले जमा को निकालने पर यह अतिरिक्त प्रीमियम नहीं मिलेगा। पिछले महीने एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की थी। यह कटौती 10 अप्रैल से लागू हुई। इससे बैंक की एमसीएलआर 7.75 से घटकर 7.40 प्रतिशत पर आ गई थी।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...