back to top

डिफेंस एक्सपो में नवाबों के शहर की कला, संस्कृति, खूबसूरती और खानपान की खुशबू

लखनऊ। मशहूर नवाबों के शहर लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के आयोजन के दौरान शहर की कला, संस्कृति, खूबसूरती, खुश्बू, खानपान को विशेष तौर पर मेहमानों के सामने परोसा गया है और एक्सपो में शामिल होने आ रहे मेहमान इससे खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।

एक्सपो को यादगार बनाने के लिए जहां रक्षा मंत्रालय ने पूरी ताकत लगा दी है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों ने भी भरपूर योगदान किया है। आयोजन स्थल और उसके आसपास की खूबसूरती में इजाफे के लिए नगर निगम ने खुश्बू बिखेरते, खूबसूरत और औषधीय पौधे लगवाए हैं। एक्सपो में दिल्ली से शामिल होने वाले वन्यजीव विशेषज्ञ निनाद डी शेठ ने भाषा से बातचीत में बताया कि अमौसी हवाई अड्डे पर किस्म-किस्म के फूलों के खूबसूरत पौधों ने मन मोह लिया। ये पौधे शहीद पथ के डिवाइडर पर नजर आए।

उन्होंने बताया कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन स्थल पर भी पौधे इतने सलीके से लगाए गए थे कि लोग मोहित हुए बिना नहीं रह पा रहे थे। पौधे टेंट सिटी में भी लगाए गए थे जो महसूस करा रहे थे कि आप प्रकृति की गोद में बसे हुए हैं। नगर निगम ने एक ओर गेंदा, बैगोनियां, डेन्थस, डहेलिया, टोरेनिया, वंडरलैंड, स्टाक सिनड्रेरा, गजेनिया, पिटूनियां, आइस फ्लोबर, ग्लोक्सीनिया जैसे खूबसूरत पौधे लगाए हैं तो दूसरी ओर एलोवेरा, तुलसी, हल्दी और ब्राहमी जैसे औषधीय पौधे भी मेहमानों के स्वागत के लिए लगाए हैं।

बात गोमती रीवर फ्रंट की करें, तो यहां कई तरह के अभ्यास होने हैं, जिसे लेकर आसपास के इलाकों के लोगों में ही नहीं बल्कि पूरे लखनउ की जनता में खासा उत्साह है। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डाक्टर संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा, हमारे संस्थान से गोमती नदी का वह हिस्सा काफी करीब है, जहां नदी में नौसेना को प्रदर्शन करना है। दो दिन से अभ्यास चल रहा है, जिसे लेकर हम लोगों में काफी कौतूहल रहा। हम इस प्रदर्शन को देखने अवश्य जाएंगे।

पाण्डेय ने बताया कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन ने पूरे शहर की फिजां बदल दी है। हवाई अड्डे से लेकर आयोजन स्थल, गोमती नगर, हजरतगंज, चारबाग, बर्लिंगटन, कैण्ट सहित विभिन्न इलाके एक्सपो के पोस्टरों से पटे पड़े हैं। पहली बार लग रहा है कि एक बडा़ रक्षा प्रदर्शन लखनऊ में हो रहा है, जिसमें प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का अनूठा संगम भी देखने को मिलने की संभावना है। अब तक ऐसे शो दिल्ली, बेंगलूर, चेन्नई या हैदराबाद जैसे शहरों में ही हुआ करते थे।

एक्सपो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मेहमानों खासकर विदेशी मेहमानों के लिए रोज शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश खासकर अवध की कला संस्कृति नजर आएगी। मेहमानों को मुगलई से लेकर अवधी व्यंजन परोसे जाएंगे। लखनऊ की खास डिश परोसी जाएगी, जिसमें मीठा भी शामिल है।

शेठ ने बताया कि वह लखनऊ इससे पहले कई बार आए हैं, लेकिन इस बार शहर की फिजा बदली बदली नजर आ रही है। रात को गोमती रीवर फ्रंट से गुजरिए तो लाइटों के बीच लगता है कि आप पेरिस की सडकों से गुजर रहे हैं। यह शहर के लिए अच्छा है और डिफेंस एक्सपो जैसे आयोजन इसे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान दिलांगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...