back to top

सऊदी अरब ने रिलायंस रिटेल में 9,555 करोड़ का किया निवेश

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) ने 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह रिलायंस की यह खुदरा इकाई पिछले दो माह में 47,265 करोड़ रुपये का निवेश हासिल कर चुकी है।

कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि पीआईएफ 9,555 करोड़ रुपये के निवेश से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) में 2.04 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। पीआईएफ के निवेश के हिसाब से आरआरवीएल का मूल्यांकन 4.587 लाख करोड़ रुपये बैठता है। सऊदी अरब के सॉवरेन संपदा कोष का यह अंबानी की कंपनी में दूसरा निवेश है।

इससे पहले उसने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये के निवेश से 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। बयान में कहा गया है कि इस निवेश से पीआईएफ का भारत की तेज-र्तार अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते खुदरा बाजार खंड में उपस्थिति मजबूत हो सकेगी। बयान में कहा गया है कि यह पीआईएफ की एक प्रमुख वैश्विक निवेशक के रूप में नवोन्मेषी और बदलाव लाने वाली कंपनियों में निवेश की रणनीति का हिस्सा है।

इसके जरिए प्रमुख समूहों के साथ उनके बाजारों में मजबूत भागीदारी विकसित करना चाहते हैं। भारत का खुदरा क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े खुदरा क्षेत्रों में से है। इसका देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10 प्रतिशत से अधिक का योगदान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, सऊदी अरब के पीआईएफ के साथ हमारा काफी पुराना संबंध है।

सऊदी अरब में बदलाव लाने में इसने अग्रणी भूमिका निभाई है। अंबानी ने कहा, मैं रिलायंस रिटेल में पीआईएफ का एक मूल्यवान भागीदार के रूप में स्वागत करता हूं। इससे हमें देश के खुदरा क्षेत्र में बदलाव लाने की महत्वाकांक्षी यात्रा में मदद मिल सकेगी। इससे हम 1.3 अरब भारतीयों तथा लाखों छोटे दुकानदारों की जिंदगी में परिवर्तन ला सकेंगे।

पीआईएफ के गवर्नर यासिर अल-रुमायन ने कहा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपनी भरोसे वाली भागीदारी को आगे बढ़ाकर हम काफी खुश हैं। यह निवेश पीआईएफ की दुनियाभर के नवोन्मेषी कारोबार में निवेश और भागीदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...