back to top

समंदर में दोस्तों के साथ जेट स्कीइंग करती दिखीं सारा आली खान

 

नई दिल्‍ली।  सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। छुट्टियों के बीच में वह अपने दोस्तों के साथ खींची गईं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलतीं हैं। इससे पहले सारा ने अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ तस्वीर को शेयर किया था। मालदीव में सारा अपनी दोस्त का जन्मदिन मना रही थीं। लेकिन सारा की एक और नई वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सारा और उनकी दोस्त बीच समंदर में जेट स्की करती दिख रही हैं। सारा ने जिस तरह से जेट स्की किया, उसमें वो काफी अनुभवी दिख पड़ रही हैं। इन छुट्टियों के दौरान सारा का लुक लोगों को बेहद भा रहा है। वह अपने लुक में न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि ग्लैमरस भी नजर आ रही हैं।

 

 

इंस्टाग्राम पर सारा को 3.46 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। उनकी शेयर की गई इस वीडियो में अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। सारा ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है. उसमें उन्होंने लिखा है कि ‘हम निकले हमारी जेट स्की पर, खारा समुंदर हां..द सैल्टी सी, हम तीनों का ऐडवेंचर टाइम। तेज हवाओं में बाल उड़ रहे हैं लेकिन खुद को फ्री महसूस कर रही हूं। हम हंस रहे हैं, गा रहे हैं। यह जिंदगी जीने और प्यार के लिए ये जरूरी है। मेरी फ्रेंड्स ने इसे और आसान कर दिया है। इनके साथ मौज मस्ती की 100 प्रतिशत गारंटी है।’

 

 

सारा जल्द ही आनंद एल. रॉय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ इंडियन ऐक्टर धनुष भी नजर आएंगे। कम वक्त में सारा अली खान ने बॉलीवुड में काफी नाम कमा लिया है। सारा अभी तक बॉलीवुड की चार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें उनकी पहली फिल्म केदारनाथ थी। इसके बाद वो सिंबा, लव आजकल, कुली नंबर 1 में एक्टिंग कर चुकी हैं। अब देखना है कि उनकी आने वाली फिल्म अतरंगी रे कितनी हिट साबित होती है? इससे पहले सारा एक्ट्रेस राधिका मदान के साथ लद्दाख ट्रिप पर भी गई थीं। जहां की खूबसूरत तस्वीरों को दोनों ही एक्ट्रेस ने अपने सेशल मीडिया पेज पर शेयर किया था

 

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...