back to top

होबार्ट में ओकसाना-मियू की जोड़ी के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे सानिया-नादिया

होबार्ट। सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में जार्जिया की ओकसाना कलाशनिकोवा और जापान की मियू केटो की जोड़ी से भिड़ेगी।

प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की कवायद में जुटी सानिया का यह पहला टूर्नामेंट होगा। भारत और युक्रेन की गैरवरीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में जार्जिना गार्सिया पेरेज और सारा सोरिबेस तोर्मो की चौथी वरीय जोड़ी से भिडऩा पड़ सकता है। स्पेन की यह जोड़ी 2019 सत्र में तीन डब्ल्यूटीए टूर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची और दो में खिताब जीतने में सफल रही।

सानिया अपने बेटे के जन्म के कारण दो साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। सानिया ने आस्ट्रेलिया ओपन में हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाने का फैसला किया है क्योंकि राजीव राम इस टूर्नामेंट से हट गए हैं जिनके साथ उन्होंने शुरुआत में जोड़ी बनाने की योजना बनाई थी।

सानिया और रोहन पिछली बार 2016 रियो ओलंपिक में साथ खेले थे। बोपन्ना ने सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए वेस्ले कूलहोफ के साथ मिलकर एटीपी कतर ओपन का खिताब जीता था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...