back to top

संध्या चौधरी बनी हरियाली तीज श्रृंगार की विजेता

सावन एवं कजरी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी
लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था मधुलिका हॉबी क्लासेज के तत्वावधान और कोहिरा डायमंड के सहयोग से आज शाम वी स्क्वेयर होटल औरंगाबाद जागीर, आशियाना लखनऊ में आयोजित हरियाली तीज श्रृंगार कार्यक्रम में सावन एवं कजरी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी।
हरियाली तीज श्रृंगार कार्यक्रम का शुभारंभ रेखा शर्मा और मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।संगीत से सजे कार्यक्रम का शुभारंभ शैली अहिरवार ने गणेश वंदना से की। गणेश जी के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त खुशी गौड़, खुशी सिंह, गौरी मिश्रा ने कजरी और सावन गीतों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के बाद महिमा यादव, सीबा राही, राधिका सिंह, संध्या चौधरी, शिवानी सिंह, संध्या सिंह, अनामिका पाठक, सीमा, ज्योत्सना, शैली, वर्तिका, ईशू और रूचि ने कजरी- सखि बरसे झमाझम पानी नथुनिया से बूंद टपके सावन गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की असंख्य तालियां बटोरीं।
हरियाली तीज श्रृंगार कार्यक्रम में गुंजन वर्मा, दिव्या शुक्ला और शिवानी वर्मा निर्णायक मंडल की उपस्थिति में नृत्य, गायन, अंताक्षरी, रैम्प वॉक और तीज क्वीन प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें तीज क्वीन का खिताब संध्या चौधरी को मिला, जबकि डेजी धामी और अनामिका पाठक इस प्रतियोगिता की क्रमश: प्रथम और द्वितीय रन अप रहीं। इस अवसर पर सरिता सिंह, अनुराग शाहा, मधुलिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला ने किया।

RELATED ARTICLES

भजन गायक जय पांडे ‘कोकिल’ के सुमधुर भजनों ने समां बांधा

गंगा आरती के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' और तबला वादक श्रीप्रकाश पांडे ने आयोजन...

उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित

रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोहमाही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृतलखनऊ। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली...

देश और समाज के विभिन्न सरोकार गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ में समाहित है : अशोक अज्ञानी

गीत संग्रह 'सारे गीत तुम्हारे' का लोकार्पणलखनऊ। प्रांजल पब्लिकेशन्स के तत्वावधान में आज हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रायबरेली के युवा गीतकार सौरभ...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...