back to top

सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, टाइगर 3 ने इतने दिन में कमाए 300 करोड़

मुंबई। दिवाली के दिन सुपरस्टार सलमान खान से अपनी बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 की रिलीज के साथ ऑडियंस को एक खास तोहफा दिया। ऐसे में जब देश इस शुभ मौके का जश्न मना रहा था, तब इस फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

टाइगर 3 के साथ सलमान खान ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में भी सामने आई। इस फिल्म ने वीकडेज में जबरदस्त पकड़ बना रखी है। सिर्फ 1 हफ्ते की यात्रा तय करने के बाद फिल्म भारत में 188.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म की इंडिया में हफ्ते भर की कलेक्शन पर नजर डालें तो रविवार (लक्ष्मी पूजा) को फिल्म ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया, सोमवार (अमावस्या) को फिल्म ने 59.25 करोड़ कमाए, मंगलवार (नए साल) को फिल्म ने 44.75 करोड़ की कमाई की, बुधवार को ( भाऊ बीज) फिल्म ने 21.25 करोड़ का बिजनेस किया और गुरुवार को फिल्म की झोली में 18.50 करोड़ आए।
साफ है टाइगर 3 ने शानदार पकड़ बनाए रखी है क्योंकि फिल्म ने वर्किंग थर्सडे पर भी भाऊ बीज हॉलिडे के समान ही कलेक्शन किया है।

बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...