back to top

सलमान खान ने राजस्थान की अदालत से राहत के बाद प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने अपने हथियार लाइसेंस के संबंध में गलत हलफनामा दाखिल करने के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका जोधपुर अदालत में खारिज हो जाने के बाद अपने लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

अभिनेता ने गुरुवार रात ट्वीट किया, मेरे सभी प्रशंसकों के लिए…आपके प्यार, समर्थन और फिक्र के लिए शुक्रिया। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। आप सभी को बहुत बहुत प्यार। यह मामला खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले से जुड़ा है जिसमें अभिनेता पर लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बावजूद हथियार रखने और उसे शिकार में इस्तेमाल करने का आरोप था। खान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र कछवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया और गुरुवार को उन्हें आरोप से बरी कर दिया। यह दूसरा मौका है जब खान को बरी किया गया है।

इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने फैसले को जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी। गौरतलब है कि खान ने 2003 में अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर कहा था कि उनके हथियार का लाइसेंस गुम हो गया है। अभियोजन ने दलील दी थी कि अभिनेता ने झूठा हलफनामा दाखिल किया क्योंकि उनका लाइसेंस गुम नहीं हुआ था, बल्कि नवीनीकरण के लिए जमा किया गया था।

RELATED ARTICLES

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...