back to top

सलमान खान ने फिल्म उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों को पैसे भेजने की शूरू की प्रक्रिया

मुंबई। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म उद्योग में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिनेता ने हाल ही में 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आर्थिक रूप से समर्थन देने का वादा किया था, जो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बी एन तिवारी के अनुसार, सलमान ने मंगलवार से फिल्म उद्योग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तीन-तीन हजार रुपए का प्रारंभिक भुगतान करना शुरू कर दिया है। तिवारी ने कहा, हमने उन्हें अब तक 23,000 कर्मचारियों की अंतिम सूची दी थी, जिन्हें वित्तीय मदद की सख्त जरूरत है। वह किस्तों में धन हस्तांतरित करने जा रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते हैं कि लोग इसका दुरुपयोग करें।

उन्होंने कल प्रत्येक कर्मचारी को लगभग 3,000 रुपए स्थानांतरित किए हैं और कुछ समय बाद वह फिर से धन हस्तांतरित करेंगे। कर्मचारियों की मदद करने के लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं। सलमान के एक करीबी सूत्र ने कहा कि सुपरस्टार तब तक इन श्रमिकों की सहायता करते रहेंगे जब तक कि देश की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता।

एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा कि यशराज फिल्म्स ने भी लगभग 3,000 श्रमिकों को पांच-पांच हज़ार रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की है। उन्होंने कहा, “सलमान के अलावा, बॉलीवुड के बहुत से लोग श्रमिकों की मदद के लिए आगे आए हैं, जिनमें अजय देवगन और रोहित शेट्टी शामिल हैं, जिन्होंने 51-51 लाख रुपये दिए हैं। बोनी कपूर और अर्जुन कपूर ने भी पैसे दिए हैं, कुछ और भी हैं जिन्होंने फेडरेशन को वित्तीय सहायता की पेशकश की है।

तिवारी ने कहा, हमें मंगलवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से भी 1.5 करोड़ रुपये मिले। महासंघ को फिल्म उद्योग के लोगों से कुल 3 करोड़ रुपए मिले हैं। अमिताभ बच्चन सहायता कर रहे हैं, जो एक लाख श्रमिकों को राशन देने जा रहे हैं। वह कूपन प्रदान करने जा रहे हैं, जो हमें एक या दो दिन में मिल जाएंगे।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...