back to top

Salman Khan Birthday : करण जौहर ने दी बधाई, भावुक पोस्ट साझा कर पुरानी यादें की ताजा

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को अभिनेता सलमान खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर एक भावुक नोट साझा किया और इस बात की पुष्टि कि की दोनों मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जौहर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक किस्सा साझा किया कि कैसे सलमान उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है का हिस्सा बने। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने भी अभिनय किया था।

फिल्म निर्माता ने लिखा, 25 साल पहले मैं एक पार्टी में खोया-खोया सा था। तभी एक बड़ा फिल्म सितारा मेरे पास आया और पूछा कि मैं कोने में क्यों खड़ा हूं। मैंने उन्हें बताया कि मैं एक भूमिका के लिए कई अभिनेताओं के पास गया, लेकिन सभी ने विनम्रता से इसे अस्वीकार कर दिया। चूंकि उस सुपरस्टार की बहन मेरी करीबी हैं, इसलिए उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने मेरी फिल्म की स्क्रिप्ट की बड़ी तारीफ की है और कहा कि फिल्म के बारे में सुनने के लिए वह मुझसे कल मिलेंगे। जौहर (50) ने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे फिल्म की कहानी सुनाने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने आगे लिखा, मैं प्रार्थना करते हुए एक चमत्कार की उम्मीद से गया था और मैंने फिल्म का पहला हिस्सा उन्हें ऐसे सुनाया जैसे मेरा जीवन इस पर ही निर्भर हो। सलमान ने इंटरवल वाले समय के दौरान मेरी ओर देखा और मुझे पानी की पेशकश करते हुए कहा कि मैं यह फिल्म कर रहा हूं। मैं हैरान रह गया और कहा, लेकिन आप तो कहानी के दूसरे भाग में हैं, आपने पूरी स्क्रिप्ट सुनी भी नहीं है। तब सलमान ने कहा, मैं आपके पिता से प्यार करता हूं और अगर मैंने यह फिल्म नहीं की तो मेरी बहन मुझे मार डालेगी।

जौहर ने सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री को भी धन्यवाद दिया। जौहर ने खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि 25 साल बाद दोनों के पास फिर से बताने के लिए एक कहानी है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...