back to top

कोरोना महामारी के मद्देनज़र ग्राम्य विकास बैंक के चुनाव हों स्थगित : शिवपाल

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने गुरुवार को कोरोना महामारी के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की सभी शाखाओं का चुनाव स्थगित किये जाने की मांग की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहकारिता द्वारा बैंक के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार बैंक के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होनी है।

शिवपाल ने कहा कि बैंक का निर्वाचन गांव स्तर पर स्थापित बैंक शाखाओं के सदस्यों द्वारा किया जाता है और शाखा स्तर पर निर्वाचन के लिए हर प्रत्याशी को प्रचार के लिए गांव-गांव भ्रमण करके सदस्यों से संपर्क करना होता है। आज की परिस्थिति में  कोरोना महामारी को देखते हुए निर्वाचन के लिए जनसंपर्क कर पाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है।

प्रासपा अध्यक्ष ने कहा कि इन दिक्कतों को ही ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम में दी गयी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए आयोग द्वारा गन्ना विभाग की प्रारंभिक सहकारी समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा चुका है। इसलिए इसी आधार पर सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की सभी शाखाओं का निर्वाचन भी स्थगित हो।

शिवपाल ने इसी क्रम में आगे कहा कि बहुत से संभावित प्रत्याशी और मतदाता मौजूदा समय में या तो कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से क्वारंटाइन में हैं या खुद कोविड से संक्रमित हैं। आहार बैंक का चुनाव इस दौरान कराया जाता है तो ऐसे में सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य दिशनिर्देशों का पालन करना भी सम्भव नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश पर मंडरा रहे वैश्विक कोरोना वायरस संक्रमण संकट के खिलाफ जंग में उत्तर प्रदेश एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। कोरोना का प्रकोप अब शहरों से आगे बढ़ते हुए गावों में फैल चुका है। ऐसे में यह आवश्यक है कि आने वाले कुछ महीनों में स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...