back to top

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आरएस वर्मा को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित

अपराध निरोधक समिति ने दी हार्दिक बधाई

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग (वर्ल्ड कल्चरल एंड एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन कमीशन) द्वारा आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी आर. एस. वर्मा (आईएएस-सेवानिवृत्त) को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आयोग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं विशिष्ट अतिथियों- आचार्य यशी पुनस्तोक (डिप्टी स्पीकर, तिब्बत पार्लियामेंट इन-एक्साइल), डॉ. सरोज सिंह, डॉ. संजीव कुमार त्यागी, डॉ. नीलिमा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री वर्मा को प्रमाण पत्र, मेडल, मोमेंटो एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, आयुर्वेद, सामाजिक सेवा, योग, रामचरितमानस पर शोध सहित अनेक विषयों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देशभर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से मणिपुर, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु एवं कश्मीर जैसे दूरस्थ राज्यों से प्रतिभागियों की सहभागिता कार्यक्रम की गरिमा को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग भारत सरकार से पंजीकृत-मान्यता प्राप्त संस्था है, जो भारत में प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने एवं सम्मानित करने का सतत कार्य कर रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव एवं सचिव श्री संतोष कुमार ने श्री वर्मा को इस सम्मान हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि आरएस वर्मा ने अपने प्रशासनिक जीवन में कई जनपदों में मंडल आयुक्त, जिला अधिकारी तथा अंततः उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव पद पर रहते हुए उत्कृष्ट सेवाएँ दीं। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उनका अनुभव, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश अपराध निरोधक समिति को निरंतर प्राप्त हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप समिति दिन-प्रतिदिन नई ऊँचाइयों को छू रही है। वर्तमान में श्री आर. एस. वर्मा अध्यक्ष, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा वाइस चेयरमैन, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस सम्मान से समिति सहित समस्त सामाजिक संगठनों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।

RELATED ARTICLES

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस दूसरी सड़क पर गिरी, चालक-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत

करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में...

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस दूसरी सड़क पर गिरी, चालक-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत

करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...