back to top

आरपीएफ कांस्टेबल की नेकदिली के लिए दिया जाएगा नगद पुरस्कार : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक कांस्टेबल चार महीने के एक नवजात के वास्ते दूध का पैकेट देने के लिए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़ा था जिसके लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कांस्टेबल की प्रशंसा की। मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार गोयल ने कांस्टेबल को नकद पुरस्कार दिए जाने की भी घोषणा की।

वक्तव्य में कहा गया, आरपीएफ कांस्टेबल इंदर सिंह यादव (33) ने ड्यूटी के दौरान अनुकरणीय प्रदर्शन किया जब वह चार महीने के नवजात के वास्ते दूध देने के लिए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़े। वक्तव्य के अनुसार 31 मई को शरीफ हाशमी अपने पति हसीन हाशमी और चार महीने शिशु के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बेलगाम से गोरखपुर जा रहे थे। पिछले किसी भी स्टेशन पर दूध न मिलने के कारण उनका शिशु रो रहा था। वक्तव्य के अनुसार शिशु की मां ने कांस्टेबल से सहायता मांगी।

यादव ने भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक दुकान से तत्काल दूध का पैकेट खरीदा लेकिन तब तक ट्रेन चल चुकी थी। वक्तव्य में कहा गया, कांस्टेबल मानवता और साहस का परिचय देते हुए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़े और महिला को दूध का पैकेट दिया। रेलवे प्लेटफार्म पर यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई।

गोयल ने कहा कि आरपीएफ कांस्टेबल इंदर सिंह यादव ने ड्यूटी के दौरान प्रशंसनीय कार्य किया जब वह चार महीने के नवजात के वास्ते दूध देने के लिए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़े। उन्होंने कहा, उनकी नेकदिली के लिए मैंने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...