back to top

जियो हॉटस्टार पर आयेगी रोमांटिक-रिवेंज ड्रामा जिद्दी इश्क

राज चक्रवर्ती ने क्रिएट और डायरेक्ट किया है
लखनऊ। इश्क जब जिद बन जाए, तो हर हद पार कर जाता है! जियोहॉटस्टार ने अपनी आगामी रोमांटिक रिवेंज ड्रामा सीरीज जिद्दी इश्क की घोषणा की है, यह कहानी उस गहरी मोहब्बत की है, जहाँ इंसान यह भूल जाता है कि प्यार कहाँ खत्म होता है और दर्द कहाँ से शुरू होता है। आदिति पोहनकर, बरखा बिष्ट और परमब्रत चट्टोपाध्याय जैसे कलाकारों से सजी यह सीरीज, जिसे राज चक्रवर्ती ने क्रिएट और डायरेक्ट किया है, 21 नवंबर से केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
टीजर दर्शकों को मेहुल की दुनिया में ले जाता है, यह एक संवेदनशील महिला की कहानी है, जिसे आदिति पोहनकर ने अपनी अदाकारी से जीवंत कर दिया है। वह पूरे दिल से प्यार करती है, चाहे उसका प्यार अधूरा ही क्यों न रह जाए। उसके लिए शेखर दा (परमब्रत चट्टोपाध्याय) सिर्फ़ एक इंसान नहीं, बल्कि एक एहसास हैं – जो उसकी हर खामोशी, हर सांस और हर कोने में मौजूद है। टीजर की झलकियों में दिखाई देता है – दोस्त उसकी एकतरफा मोहब्बत पर मुस्कुराते हैं, वह अपनी मुस्कान में दर्द छुपा लेती है, और कभी टूटन, कभी गुस्से में उसके जज्बात उभर आते हैं।
निर्देशक राज चक्रवर्ती ने कहा, जिÞद्दी इश्क पर काम करना मेरे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। यह सिर्फ़ एक सीरीज नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है — प्यार, बिछड़ने और उस नाजुक मोड़ की, जहाँ मोहब्बत धीरे-धीरे जुनून में बदल जाती है। मेहुल का किरदार बेहद संवेदनशील और परतदार है, और आदिति ने इसे जिस गहराई और सच्चाई से निभाया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है। परमब्रत और बाकी कलाकारों ने भी इस कहानी में अपना दिल लगा दिया है। अब जब टीजर रिलीज हो गया है, तो मेरी उम्मीद है कि दर्शक भी इस कहानी को जियोहॉटस्टार पर देखने के लिए उतने ही उत्साहित होंगे, जितने हम इसे बनाने के दौरान थे।
इस सीरीज के बारे में बात करते हुए आदिति पोहनकर ने कहा, जब मुझे यह किरदार मिला, तो मेहुल की कहानी ने मुझे भीतर तक छू लिया। वह एक साधारण बंगाली लड़की है, लेकिन उसके जज्बात इतने गहरे और सच्चे हैं कि मैं ना नहीं कह सकी। मेहुल कुछ अलग है सादगी भरी, भावनात्मक और पूरी तरह अपनी एकतरफा मोहब्बत से प्रेरित। कहानी के आगे बढ़ते ही उसका प्यार और गहराता जाता है – वही उसे जिÞंदगी के अनदेखे मोड़ों का सामना करने का साहस देता है। यह भूमिका चुनौतीपूर्ण तो थी, लेकिन उतनी ही संतोषजनक भी। मैं राज का आभारी हूँ, जिन्होंने पूरे सफर में एक बेहतरीन मार्गदर्शक की तरह साथ दिया। अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ कि दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर देखकर क्या महसूस करते हैं।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...