back to top

मेडिकल आकलन के बाद तय होगा रोहित का टेस्ट मैच में खेलना : बीसीसीआई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को कहा कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम से जुड़ने के लिए चिकित्सीय रूप से फिट है लेकिन टेस्ट श्रृंखला के आखिरी दो मैचों में उनके खेलने पर फैसला टीम के मेडिकल दल द्वारा फिर से आकलन के बाद लिया जाएगा।

यूएई में हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट लगी थी। वह 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों के लिए वह चयन के उपलब्ध नहीं है। बीसीसीआई से जारी बयान में कहा गया, ऑस्ट्रेलिया में दो सप्ताह के पृथकवास के लिए उन्हें एक विस्तृत कार्यक्रम दिया गया है जिसका पालन करना होगा।

पृथकवास पूरा होने के बाद भारतीय टीम की चिकित्सा दल उनकी जांच करेगी जिसके मुताबिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी भागीदारी पर फैसला किया जाएगा। रोहित ने 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले शुक्रवार को बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीस) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और वह 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

बसीसीआई बयान के मुताबिक, रोहित शर्मा ने बेंगलुरु स्थित एनसीए में अपनी पुनर्वास प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब चिकित्सीय रूप से फिट हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान खतरनाक तरीके से बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद 19 नवंबर से एनसीए में उनका रिहैबिलिटेशन और प्रशिक्षण चल रहा है। बीसीसीआई ने कहा कि एनसीए की मेडिकल टीम रोहित की फिटनेस से संतुष्ट है, लेकिन कहा कि उन्हें अपनी क्षमता बढ़ाने पर और काम करने की जरूरत है।

बयान के मुताबिक, एनसीए मेडिकल टीम विभिन्न पैमाने पर उनका आकलन करने के बार रोहित की फिटनेस से संतुष्ट थी, जिन्होंने विकेटों के बीच दौड़ लगाने के साथ बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और अपने दूसरे कौशल का अभ्यास किया। उनकी शारीरिक फिटनेस संतोषजनक है लेकिन उन्हें अपनी ताकत बढ़ने पर काम करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के नियमों के तहत वह सिडनी (सात से 11 जनवरी) और ब्रिसबेन (15 जनवरी से 19 जनवरी) में होने वाले आखिरी दो टेस्ट के लिए अभ्यास करने से पहले 14 दिनों तक वहां पृथकवास में रहेंगे। पिछले कुछ सप्ताह से रोहित के चोट को लेकर भ्रम की स्थिति थी।

कप्तान विराट कोहली ने इस मुद्दे पर स्पष्टता की कमी की बात कही थी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए लीग मैच के दौरान रोहित को बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह आईपीएल के चार मैचों से बाहर रहे जिससे चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...