back to top

रोहित टेस्ट रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर पहुंचे, अश्विन और अक्षर भी ऊपर चढ़े

दुबई। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में कम स्कोर वाले टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रविवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में छह स्थान के सुधार के साथ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस मैच की पहली पारी में रोहित ने 66 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 25 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को दो दिनों के अंदर 10 विकेट से अपने किया था।

रोहित टीम के साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा से दो पायदान ऊपर हैं। उनके नाम 742 रेटिंग अंक हैं जो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ 722 अंक (अक्टूबर 2019) से 20 अंक ज्यादा है। उस समय वह रैंकिंग में 10वें स्थान पर थे। स्पिनरों की मददगार पिच पर शानदार प्रदर्शन करने वाले मैन ऑफ द मैच अक्षर पटेल और अनुभवी रविचंद्रन अश्विन भी अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे। मैच में 11 विकेट लेने वाले वामहस्त स्पिनर अक्षर पटेल 30 स्थान के सुधार के साथ 38वें जबकि सात विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर अश्विन चार स्थान के सुधार के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए।

इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच भी पहली बार शीर्ष 30 में जगह बनाने में सफल रहे। इस टेस्ट में चार विकेट झटक कर वह 28वें जबकि टेस्ट में पहली बार पारी में पांच विकेट लेने वाले कप्तान जो रूट 16 स्थानों के सुधार के साथ 72वें स्थान पर पहुंच गए। रूट हरफनमौला खिलाडय़िों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। पहली पारी में 53 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉले 15 स्थान के सुधार के साथ 46वें स्थान पर पहुंच गए।

इस बीच आईसीसी ने कहा कि पुरुष और महिला खिलाडय़िों की रैंकिंग को मार्च 2021 से साप्ताहिक आधार पर जारी किया जाएगा। आईसीसी के बयान के मुताबिक, यह परिवर्तन रैंकिंग की गणना के तरीके को प्रभावित नहीं करेगा लेकिन इसका मतलब है कि रैंकिंग को किसी श्रृंखला के खत्म होने के बजाय साप्ताहिक तौर पर जारी किया जाएगा जिसमें उस समय जारी मैच के प्रदर्शन को शामिल नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...