back to top

रोहित और विराट तय करेंगे भारत के लिये क्या सर्वश्रेष्ठ है, गौतम गंभीर ने की दिया अहम बयान

सिडनी। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली में उत्कृष्ट प्रदर्शन की ललक है और वे ही टीम के सर्वश्रेष्ठ हित को ध्यान में रखकर टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर फैसला लेंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की 1- 3 से हार के बाद गौतम ने दोनों दिग्गजों पर यह टिप्पणी की।

आस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टेस्ट ढाई दिन के भीतर जीतकर दस साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की और भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से भी बाहर कर दिया। गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, वे उत्कृष्ट प्रदर्शन की ललक रखने वाले दृढ इंसान है। वे ही तय करेंगे कि भारतीय क्रिकेट के लिये क्या सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम को प्रसन्न रखने के लिये मुझे ईमानदार और सभी के प्रति निष्पक्ष होना होगा। रोहित शर्मा ने शीर्ष स्तर पर जवाबदेही दिखाई है।

भारतीय कप्तान रोहित ने खराब फॉर्म के कारण खुद को पांचवें टेस्ट से बाहर रखा था। कोहली भी पूरी श्रृंखला में जूझते रहे और आठ बार स्लिप में कैच देकर आउट हुए। गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि वह चाहेंगे कि टेस्ट क्रिकेट को लेकर अगर प्रतिबद्धता है तो सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें। उनका इशारा शायद सीनियर खिलाड़ियों की ओर था जो रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...