back to top

रोहित और कोहली टी 20 वर्ल्ड कप में खेलें… गावस्कर ने कहा-शानदार क्षेत्ररक्षक हैं दोनों खिलाड़ी

नयी दिल्ली। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने का समर्थन करते हुए कहा कि ये दोनों सीनियर खिलाड़ी भारतीय टीम में सिर्फ अहम बल्लेबाज ही नहीं बल्कि शानदार क्षेत्ररक्षक भी हैं। रोहित और कोहली दोनों 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद से भारत के लिए इस प्रारूप में नहीं खेले हैं लेकिन दोनों ही खेल के इस छोटे प्रारूप में वापसी के लिए उत्सुक हैं।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मुझे उनका क्षेत्ररक्षण अच्छा लगता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भी बेहतरीन क्षेत्ररक्षक हैं और मैदान पर उनसे काफी मदद मिलेगी। साथ ही ड्रेसिंग रूम में उनके सीनियर होने के साथ वे मैदान पर भी योगदान करेंगे। उन्होंने कहा, कभी कभार आप जब 35-36 साल की उम्र में होते हो तो आपके एक्शन धीमे हो जाते हो। आपका थ्रो भी उतना जानदार नहीं रहता। इसलिये आपको मैदान में क्षेत्ररक्षण के लिए खिलाड़ियों को सजाते हुए कहां खड़ा किया जाये, इस पर चर्चा होती है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है क्योंकि ये दोनों अब भी शानदार क्षेत्ररक्षक हैं।

टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में एक से 29 जून तक खेला जायेगा। रोहित की अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं। इस आल राउंडर को मुंबई इंडियंस में भी रोहित की जगह कप्तानी दी गयी है। रोहित को अगर टीम में शामिल किया जाता है तो क्या वह छोटे प्रारूप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे, लेकिन इसका पता अभी नहीं लगा है। पर रोहित के अनुभव को देखते हुए गावस्कर का मानना है कि टीम का नेतृत्व नहीं करने के बावजूद वह काफी कुछ दे सकते हैं।

गावस्कर ने कहा, हम नहीं जानते कि रोहित कप्तान होगा या नहीं, लेकिन जो भी हो, कोई भी कप्तान हो, उसे इससे फायदा जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा, पिछले डेढ़ साल से कोहली इतनी शानदार फॉर्म में हैं। 2023 विश्व कप में उनका प्रदर्शन अविश्सनीय रहा जिसमें उन्होंने तीन शतक से 750 रन बनाये। इसलिये उनकी सीमित ओवरों की बल्लेबाजी में कोई संदेह ही नहीं है।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान को भी लगता है कि रोहित और कोहली को टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि अमेरिका और वेस्टइंडीज की कुछ पिचों से सभी अनजान हैं और इन दोनों का अनुभव मैदान के अंदर और बाहर जरूरी होगा। पठान ने कहा, व्यक्तिगत रूप से, मैं विराट को पिच पर देखना चाहूंगा क्योंकि अगर हम दो साल पहले की बात करें तो वह निश्चित रूप से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं था। लेकिन पिछले आईपीएल और टी20 में उसका प्रदर्शन अद्भुत रहा।

उन्होंने कहा, दोनों खिलाड़ियों को खिलाना टीम प्रबंधन के साथ उनकी फिटनेस पर भी निर्भर करेगा लेकिन मैं दोनों को मैदान पर देखना पंसद करूंगा, विशेषकर रोहित की फॉर्म भी शानदार चल रही है और वह वनडे क्रिकेट में काफी रन बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...