back to top

जमातियों के बाद रोहिंग्यों ने बढ़ाई यूपी पुलिस की मुश्किले

-इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के बाद एक दर्जन जिलों में तलाश तेज

-डीजीपी मुख्यालय ने दिये निर्देश

लखनऊ। सूबे में जमातियों के बाद अब रोहिंग्या मुसलमानों ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंटेलीजेंस रिपोर्ट आने के बाद यूपी में जमातियों के साथ रोहिंग्या मुसलमानों की भी तलाश शुरू हो गयी हे। इंटेलीजेंस ने यूपी पुलिस को मरकज में शामिल हुए 369 रोहिंग्या मुसलमानों की सूची सौंपी है। जमातियों में कोरोना फैलने के बाद अवैध रूप और चोरी छिपे रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों में कोरोना फैलने की आशंका व्यक्त की गयी है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के मामले को लेकर इंटेलीजेंस ने सरकार को एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी हैं जिसमें कहा गया है कि जमातियों के साथ रोहिंग्या मुसलमानों की भी तलाश किया जाना आवश्यक है। इंटेलीजेंस ने यूपी पुलिस को 369 ऐसे रोहिंग्या मुसलमानों की सूची सौंपी है जो दिल्ली में मरकज में शामिल हुए थे। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरी छिपे रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों में कोेरोना वायरस तेजी से फैल रहा है जिससे ये महामारी और लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है।

इंटेलीजेंस रिपोर्ट आने के बाद डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश करने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी के जिलों में रोहिंग्या मुसलमानों के छिपे होने की आशंका व्यक्त की गयी है। इसी के चलते पश्चिमी यूपी के अलीगढ़ मथुरा, कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, नोएडा, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और हापुड़ में इनकी तलाश तेज कर दी गयी है।

यहां बताते चलें कि निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तबलीगी जमात के लोगों की पूरे प्रदेश में अभी तेजी से तलाश की जा रही है। आये दिन जमातियों में कोरोना पाजीटिव पाये जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी में भी कई ऐसे केस लगातार सामने आ रहे हैं। लखनऊ पुलिस समेत कई जिलों की पुलिस एलर्ट है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...