back to top

इराक में अमेरिकी बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाईअड्डे पर रॉकेट दागे गए : अमेरिकी बल

बगदाद। पश्चिमी इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाकर बुधवार को कम से कम 10 रॉकेट दागे गए। गठबंधन और इराकी बलों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबार प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाईअड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए।

मारोट्टो ने बताया कि इराकी सुरक्षा बल इस हमले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। बाद में, इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड का पता लगा लिया है। इराकी सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ये रॉकेट अनबार के अल बगदादी इलाके में पाए गए। यह रॉकेट हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दो दिन बाद पोप फ्रांसिस इराक की यात्रा पर आने वाले हैं और इस दौरान उनका बगदाद, दक्षिणी इराक और इरबिल जाने का कार्यक्रम है।

अमेरिका ने पिछले सप्ताह सीरिया-इराक की सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिसमें मिलिशिया के एक सदस्य की मौत हो गई थी। अमेरिका के उस हमले के बाद यह पहला हमला है। अमेरिकी हमले के बाद से जवाबी हमले की आशंका जताई जा रही थी। पिछले साल बगदाद हवाईअड्डे के बाहर अमेरिका के हमले में इराकी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी।

बुधवार को उसी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया, जिस पर सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए पिछले साल जनवरी में मिसाइलों से हमला किया गया था। इस सैन्य अड्डे पर डेनमार्क के भी सैनिक थे। डेनमार्क ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐन अल असद पर गठबंधन बल इराकी सरकार के अनुरोध पर आए थे, ताकि देश में स्थिरता कायम हो सके और देश की सुरक्षा हो सके। डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोद ने ट्वीट किया, इराक में ऐन अल असद सैन्य अड्डे पर निंदनीय हमले पूर्णतय: अस्वीकार्य हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...