back to top

माण्डवी फाउंडेशन द्वारा ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान’ का आयोजन

लखनऊ में बुद्धेश्वर चौराहे पर माण्डवी फाउंडेशन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्थानीय पुलिस ने भी पूरा सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान आने जाने वाले राहगीरों को पम्प्लेट बांटकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताई और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखे। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” और “यातायात नियमों का पालन करें” जैसे नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जन जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने भी संस्था के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम समापन के बाद जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए माण्डवी फाउंडेशन द्वारा सुधीर सिंह-सब इंस्पेक्टर थाना-पारा, बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज और जय राज- टीएसआई थाना-पारा, बुद्धेश्वर चौकी को माल्यार्पण व शील्ड दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माण्डवी फाउंडेशन के अन्य सदस्यगण सुधा शर्मा, चाँदनी पांडेय, साक्षी सिंह, जेसिका सिंह, मीनाक्षी देवल (मीना), सोनी रावत, सेनू गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, आर.के. चौरसिया, वीर राठौर, अंकित पाण्डेय, सचिन देवल, अमरेन्द्र सिंह, जय सिंह, आलोक कश्यप आदि ने कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सीएम योगी बोले- भारत और जापान साथ आएंगे तो दोनों देशों के बच्‍चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...