back to top

रेडियोधर्मी दूषित जल समुद्र में छोड़ने से एशिया में बीमारियों का खतरा : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। साल 2022 से फुकुशिमा स्थित खस्ताहाल परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी दूषित जल छोड़े जाने के जापान के फैसले से भारत में चिंताएं बढ़ गईं हैं। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इससे एक गलत चलन की शुरूआत होगी और दुनियाभर के विभिन्न भागों के तटीय क्षेत्रों में जलीय जीवों तथा मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इस जल में सीजय़िम, ट्रिटियम, कोबाल्ट और कार्बन-12 जैसे रेडियोधर्मी समस्थानिक मिले होंगे। इनका प्रभाव खत्म होने में 12 से 30 साल तक का समय लग सकता है। इसकी चपेट में आने वाली कोई भी चीज करीब करीब तत्काल ही बर्बाद हो जाएगी। इसके अलावा इससे मत्स्य उद्योग संबंधी अर्थव्यवस्था भी संकट में घिर जाएगी।

साथ ही यह कैंसर समेत कई बीमारियां भी पैदा कर सकता है। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशक ए के सिंह ने कहा, ऐसा पहली बार होगा जब इतनी भारी मात्रा में समुद्र में रेडियोधर्मी जल छोड़ा जाएगा। इससे एक गलत चलन शुरू हो जाएगा और अन्य भी ऐसा करने लगेंगे। पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं वाजिब हैं। लिहाजा दुनियाभर में वैकल्पिक प्रबंधों पर बहस छिड़ सकती है।

गौरतलब है कि 11 मार्च 2011 को जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद उठीं 15 मीटर ऊंची सूनामी लहरों के चलते 5,306 मेगावाट के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को नुकसान पहुंचा था। यह 1986 में चेर्नाेबिल की घटना के बाद दूसरी सबसे बड़ी परमाणु आपदा थी। इस घटना के बाद रिएक्टरों से निकले 12 लाख टन रेडियोधर्मी दूषित जल को 1,000 टैंकों में फुकुशिमा संयंत्र के निकट एक बड़े क्षेत्र में रोक दिया गया था।

जापान सरकार ने 2022 से रेडियोधर्मी दूषित जल को समुद्र में छोडऩे का फैसला किया है। दूषित जल को छोड़ने का फैसला वर्षों की बहस के बाद 16 अक्टूबर 2020 को लिया गया था। सिंह समेत भारत सरकार के शीर्ष परमाणु स्वास्थ्य वैज्ञानिकों का कहना है कि दूषित जल को समुद्र में छोड़े जाने का सीधा प्रभाव मानव और जलीय जीवों के जीवन पर पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...