back to top

ऋषभ पंत आईसीसी के पहले महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने

दुबई। आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पहले पुरस्कार के लिए चुना गया। आईसीसी ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार को शुरू किया है। तेइस साल के पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिसबेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए एतिहासिक श्रृंखला जीती।

यह पुरस्कार हासिल करने पर खुशी जताते हुए आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में पंत ने कहा, किसी भी खिलाड़ी के लिए टीम की जीत में योगदान देना सबसे बड़ा पुरस्कार होता है, लेकिन इस तरह की पहल युवाओं को खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, मैं टीम इंडिया के प्रत्येक सदस्य को यह पुरस्कार समर्पित करता हूं जिसने ऑस्ट्रेलिया में हमारी जीत में योगदान दिया। मैं सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे वोट दिया। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन 91 रन की आक्रामक पारी खेली थी।

पंत के इस पुरस्कार के जीतने पर आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य और पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ऋषभ ने सिडनी और ब्रिसबेन में लक्ष्य का पीछा करते हुए अलग-अलग तरह की पारियां खेली। सिडनी में जीत के लिए 407 रन का पीछा करते समय उनकी 97 रन की आक्रामक पारी ने भारतीय जीत की उम्मीदों को जगा दिया था। गाबा (ब्रिसबेन) में उन्होंने घरेलू टीम के शीर्ष स्तर के आक्रमण के सामने बड़ी परिपक्वता के साथ बल्लेबाजी की। हर महीने दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ियों में विजेताओं का चयन वोटिंग अकादमी करेगी।

वोटिंग अकादमी में क्रिकेट परिवार के जाने माने सदस्यों को जगह मिली है जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व खिलाड़ी, प्रसारणकर्ता और आईसीसी हॉल आफ फेम के कुछ सदस्य शामिल हैं जो मुख्य रूप से विजेता का फैसला करेंगे। लक्ष्मण के अलावा इस वोटिंग अकादमी में भारत से अनुभवी खेल पत्रकार मोना पार्थसारथी को जगह मिली है। मोना ने कहा, परिस्थितियों, विरोधी टीम की मजबूती और प्रशंसकों की अपेक्षाओं के असाधारण स्तर को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों में पंत की साहसिक पारी किसी वीरगाथा की तरह है।

पंत की इन पारियों से सबक मिलता है कि जो हिम्मत और जज्बा दिखाते हैं, उन्हें सफलता मिलती है। इस वोटिंग अकादमी के सदस्य और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा, पंत ने यह दोनों पारियां दबाव में और अलग तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए खेली। उन्होंने मैच को ड्रा करने और जीतने में अपनी कौशल की विविधता दिखाई। उन्होंने इस दौरान कमाल की मानसिकता दिखाई थी। महिला क्रिकेटरों में दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल ने इस मासिक पुरस्कार को अपने नाम किया जिन्होंने इस दौरान तीन एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में सात विकेट लिए थे। उन्होंने इसी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाए थे। इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा। आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक कैलेंडर महीने में मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर पुरूष और महिला वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ियों को नामांकित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...