back to top

विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है शिव शक्ति प्वाइंट : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई तीन बड़ी घोषणाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिव शक्ति प्वाइंट विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाने, चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, उसे शिव-शक्ति पॉइंट और चांद पर चंद्रयान-2 के पद चिन्हों वाले पॉइंट का नाम तिरंगा रखने की घोषणा की। सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री
की इन घोषणाओं पर योगी ने उनका आभार जताते हुए इन्हें विश्व कल्याण के प्रति नए भारत का संकल्प करार दिया।

बयान के अनुसार, नेशनल स्पेस डे (राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस) की घोषणा पर योगी ने कहा कि चंद्रमा पर तिरंगा फहराने की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने के अब हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति रचनात्मक व प्रेरक वातावरण बनेगा। चंद्रयान-2 पर की गई घोषणा पर योगी ने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उसे तिरंगा नाम देकर प्रधानमंत्री मोदी ने विफलता से कभी भी निराश नहीं होने का संदेश देशवासियों को दिया है।

दृढ़ इच्छाशक्ति, जिजीविषा एवं सतत प्रयत्न का प्रतीक यह तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा। जय हिंदउ चंद्रयान-3 के लैंडर के उतरे के स्थान को भगवान शिव से जोड़ने पर मुख्यमंत्री ने कहा, चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करने वाले शिव के नाम में ही कल्याण की भावना अंतर्निहित है। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर उतरा है, उस प्वॉइंट का प्रधानमंत्री द्वारा शिव शक्ति नामकरण विश्व कल्याण के प्रति नए भारत के संकल्प को प्रकट करता है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...