back to top

सैनिकों के लिए माइनस 40 डिग्री तापमान में रहने लायक आवासीय सुविधा

नयी दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच जारी गतिरोध के निकट भविष्य में समाप्त होने के आसार नजर नहीं आने की पृष्ठभूमि में भारतीय सेना ने कड़ाके की सर्दी और ऊंचाई वाली सीमा पर तैनात अपने सैनिकों के लिए अत्याधुनिक आवासीय सुविधा की व्यवस्था की है ताकि उनकी अभियान क्षमता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना हो।

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चूंकि सर्दी के महीनों में यहां तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता और नवंबर के बाद यहां करीब 40 फुट बर्फ गिरती है, ऐसे में सैनिकों के लिए बनाए गए आवासों में सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि सर्दियों में तैनात सैन्य टुकड़ियों की अभियान क्षमता यथावत बनाए रखने के लिए भारतीय सेना ने सेक्टर में तैनात सभी सैनिकों के लिए आवास का प्रबंध पूरा कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच मई की शुरुआत से जारी गतिरोध का, कई चरणों की वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में पूर्वी लद्दाख के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में बफीर्ली ठंड के बीच सेना के करीब 50,000 जवान वहां तैनात हैं। चीन ने भी कुछ इसी संख्या में सैनिक वहां तैनात किए हुए हैं।

सूत्रों ने बताया, तमाम सुविधाओं से युक्त परंपरागत स्मार्ट कैंप के अलावा बिजली, पानी, जगह को गर्म रखने की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक आवासीय सुविधा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अग्रिम पंक्ति में तैनात सैनिकों को तैनाती की रणनीतिक जरुरतों के मद्देनजर गर्म रहने वाले तंबूओं (टेंट) में रखा गया है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की आपात जरूरत के लिए असैन्य निर्माण भी किया गया है।

बयान के अनुसार, पूर्वी लद्दाख में तापमान शून्य से 30-40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिरता है और नवंबर के बाद वहां 40 फुट तक बर्फ गिरती है। इसके अलावा, कुछ समय के लिए वहां तक का सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडर स्तर पर आठ दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन गतिरोध समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है। सेनाओं के बीच अंतिम वार्ता छह नवंबर को हुई थी, जहां दोनों पक्षों ने विशेष गतिरोध बिन्दुओं से सैनिकों की वापसी पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...