back to top

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक और वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों से भी बाजार का दिशा मिलेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। सोमवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्घार्थ खेमका ने कहा, आगे चलकर बाजार का कुल रुख सकारात्मक रहेगा। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान बाजार ने जोरदार लाभ दर्ज किया है। ऐसे में मुनाफावसूली की संभावना भी बनी रहेगी। वैश्विक स्तर पर निवेशकों की निगाह अमेरिकी की नई सरकार द्वारा प्रोत्साहन उपायों की घोषणा से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी।

खेमका ने कहा कि घरेलू मार्चे पर बाजार उम्मीद से बेहतर सितंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा वाहन कंपनियों के नवंबर के बिक्री आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी। सितंबर तिमाही में जीडीपी में गिरावट की रफ्तार घटकर 7.5 प्रतिशत रह गई है। इससे उम्मीद बंधी है कि उपभोक्ता मांग बेहतर होने से आगे अर्थव्यवस्था की स्थिति में तेजी से सुधार होगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार की निगाह महत्वपूर्ण घटनाक्रमों मसलन रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों पर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 267.47 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ शोध विश्लेषक निराली शाह ने कहा, रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक इसी सप्ताह होनी है। बाजारों के इस सप्ताह छुट्टियों के मूड में रहने की संभावना है। शाह ने कहा कि सबसे पहले बाजार जीडीपी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़ों तथा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से भी बाजार को दिशा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...