back to top

गणतंत्र दिवस : सीआईएसएफ के 29, आईटीबीपी के 15 कर्मियों को पुलिस सेवा पदक

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के 29 और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 15 कर्मियों को विभिन्न पुलिस सेवा पदकों से नवाजा गया। दोनों अर्धसैनिक बलों के प्रवक्ताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पदक प्राप्त करने वालों में सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट विष्णु स्वरूप, कमांडेंट एच के ब्रह्म और सहायक कमांडेंट अब्दुस सलाम भी शामिल हैं। इनके अलावा विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में उपमहानिरीक्षक संजय प्रकाश, सहायक कमांडेंट हरीश सिंह करम्याल और सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र बाबू को भी पदक मिला है। सहायक उपनिरीक्षक रशपाल दास और दरमियान सिंह सहित पांच कर्मियों को अग्नि सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

वहीं, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 15 कर्मचारियों को यह सम्मान मिला है। कमान में दूसरे नंबर की रैंक के अधिकारी रतन सिंह सोनल, अनुभाग अधिकारी सी दुरई राज और उपमहानिरीक्षक ए एस रावत तथा निशित चंद्रा को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है। सोनल जाने-माने पर्वतारोही हैं जो कई बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर चुके हैं।

उन्होंने पिछले साल उत्तराखंड में एक पर्वत चोटी के पास फंसे सात लोगों के शवों को निकालने के अत्यंत मुश्किल अभियान के दौरान आईटीबीपी के पर्वतारोहियों की टीम का नेतृत्व किया था। पदक प्राप्त करने वालों में बल के महानिरीक्षक डी के डिमरी, उपमहानिरीक्षक एस के शर्मा और कमान में दूसरे नंबर की रैंक के अधिकारी आर के जोशी भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...