back to top

सार्वजनिक जगहों पर न होने पाये धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम : योगी

  • बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए हर दिन डीएम व सीएमओ करे बैठक

  • पहले से ही तैयार की जाये टेस्टिंग और बेडों को बढ़ाने की रणनीति

  • लखनऊ, गोरखपुर आदि में लोगों की जीवन रक्षा के किये हों विशेष प्रयास

  • स्वच्छता समितियों को बहाल किया जाये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन न किया जाये। कोरोना संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह पर 5 से ज्यादा लोग इकठ्ठे न हों। कहीं भीड़ न जमा होने पाये।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित लोगों को सुचारु और बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिन में दो बार बैठक करें। सुबह की बैठक अस्पताल में हो, जबकि शाम की बैठक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में की जाये। बैठक में सामने आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित कराया जाये।

योगी ने प्रतिदिन 1.30 लाख कोविड टेस्ट करने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग और कोविड अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए पहले से ही रणनीति तैयार रहे। उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, गोरखपुर आदि में संक्रमितों की संख्या को देखते हुए विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में संक्रमित लोगों की जीवन रक्षा के लिए विशेष प्रयास किये जायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य प्रभावी तरीके से चलाया जाये। बाढ़ पीड़ित को राशन किट का वितरण कराया जाये। उन्होंने पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को स्वच्छता और सेनिटाइजेशन कार्यों को लगातार व प्रभावी तरीके से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वच्छता समितियों को बहाल करने के निर्देश भी दिये।

योगी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय बनाये जाने हैं। इस संबंध में सांसद और विधायकों के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनायीं जाये। पंचायत भवन में मिनी सचिवालय और सार्वजनिक कार्यक्रमों स्थान की व्यवस्था की जानी चाहिये।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...