back to top

जंगलों में लगी भीषण आग की तपिश झेल रहे ऑस्ट्रेलिया में बारिश से मिली राहत

सिडनी। जंगलों में लगी भीषण आग की तपिश झेल रहे पूर्वी ऑस्ट्रेलिया को बृहस्पतिवार को बारिश से राहत मिली तथा अभी और बारिश होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग में 28 लोगों की जान चली गई है और तकरीबन एक अरब जानवर मारे गए हैं।

गर्म मौसम और प्रभावित इलाकों में बहुत मामूली बारिश होने के कारण आग का यह संकट और गहराया गया है। अधिकारी इस सप्ताह बारिश की उम्मीद कर रहे थे। स्थानीय मौसम विज्ञन ब्यूरो ने बताया कि न्यू साउथ वेल्स राज्य में बृहस्पतिवार तड़के अच्छी बारिश हुई। यह राज्य आग से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। राज्य की ग्रामीण दमकल सेवा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, न्यू साउथ वेल्स में कई दमकलकर्मियों के लिए राहत है।

उसने एक वीडियो भी साझ की जिसमें जल रहे एक जंगल में बारिश पड़ती दिखाई दे रही है। उसने कहा, हालांकि इस बारिश से सारी आग नहीं बुझेगी लेकिन यह आग पर काबू पाने में काफी मददगार साबित होगी। दक्षिणी शहर मेलबर्न में बुधवार देर रात को गरज के साथ बारिश पड़ने से आग का धुआं छंटने में मदद मिली। धुएं से शहर की आबोहवा दमघोंटू हो गई थी। विक्टोरियन एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी ने कहा, बारिश से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।

एजेंसी ने बताया कि सप्ताहांत तक और बारिश का अनुमान है। अगर सा होता है कि तो गत वर्ष सितंबर में आग लगने के बाद से यह बारिश की सबसे लंबी अवधि होगी। इस आग के कारण 2,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक करोड़ हेक्टेयर भूमि जलकर खाक हो गई। ऑस्ट्रेलिया में हर साल आग लगती है लेकिन पिछले साल यह काफी पहले शुरू हो गई और लंबे समय तक लगी रही। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया को सबसे सूखा और गर्म देश दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...