back to top

रिलायंस जियो की जियो मार्ट सर्विस शुरू, व्हॉट्सऐप के जरिए कर सकेंगे खरीदारी

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ग्राहकों को किराना (ग्रॉसरी) स्टोरों से जोड़ने के लिए व्हॉट्सऐप का परीक्षण के तौर पर सीमित इस्तेमाल शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाली डिजिटल परिसंपत्तियों में 5.7 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।

क्रेडिट सुइस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस रिटेल के ई-कॉमर्स उपक्रम जियोमार्ट ने किराना सामान के आर्डर के लिए ग्राहकों से व्हॉट्सऐप पर संपर्क करना शुरू कर दिया है। फिलहाल जियोमार्ट नवी मुंबई, ठाणे और और कल्याण में ग्राहकों से व्हॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है, उपभोक्ता व्हॉट्सऐप पर कंपनी से संपर्क करते हैं, जियोमार्ट वेबपेज पर ग्रॉसरी आर्डर की जांच करते हैं, उसके बाद व्हॉट्सऐप पर खुदरा स्टोर से जुड़ते हैं। बाद में ग्राहक किराना से अपना आर्डर उठाते हैं और उसका नकद में भुगतान करते हैं। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल आपूर्ति और पूरे लेनदेन को एक ऐप के जरिए पूरा करने से संबंधित है।

फेसबुक के साथ करार से अंबानी को डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने में मदद मिलेगी और वह ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन और वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट को चुनौती पेश कर सकेंगे। केपीएमजी का आकलन है कि ई-कॉमर्स बाजार 2027 तक बढ़कर 200 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सौदे से फेसबुक को भारत की खुदरा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी के साथ भागीदारी का लाभ मिल सकेगा। अभी इस भागीदारी की शुरुआत ग्रॉसरी से हुई है।

बाद में इसका विस्तार दवाओं के वितरण, फैशन और लाइफस्टाइल स्टोरों और खाद्य उत्पादों की आपूर्ति के लिए भी हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो फेसबुक के विभिन्न समाधानों के लिए दूरसंचार ढांचा उपलब्ध करा सकती है। रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 38.8 करोड़ है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए व्हॉट्सऐप के 40 करोड़ प्रयोगकर्ता जियोमार्ट ऐप के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...