back to top

धमाल मचाने आ रहा है Redmi Turbo 4 Pro स्मार्टफोन, जानिए इस फोन की खास बातें

टेक न्यूज। रेडिमि कम्पनी अपने ग्राहकों के लिए अगले हफ्ते धांसू फोन लेकर आ रहा है। इस फोन में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो स्मार्टफोन को खास बनाएंगे। कम्पनी Redmi Turbo 4 Pro को अगले हफ्ते घरेलु मार्किट में लांच किया जाएगा। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होने की अफवाह है। हाल ही में शाओमी के जनरल मैनेजर की ओर से एक टीजर जारी किया गया। जिसमें पता चलता है कि रेडमी टर्बो 4 प्रो फोन अगले हफ्ते ही पेश किया जाने वाला है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें क्वालकॉम का नया नवेला Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगा होगा। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें।

बता दें कि Redmi Turbo 4 Pro फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन हो सकता है। चीन के लिए शाओमी के जनरल मैनेजर, और रेडमी ब्रांड के मार्केटिंग हेड- वांग टेंग ने हाल ही में Weibo पर एक टीजर शेयर (via) किया। जिससे पता चलता है कि यह फोन अगले हफ्ते ही लॉन्च हो सकता है। Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ फोन परफॉर्मेंस ओरिएंटेड डिवाइस बन जाता है क्योंकि नए चिपसेट में फुल, लार्ज कोर सीपीयू डिजाइन दिया गया है। इसकी पेअरिंग Adreno 825 GPU के साथ की गई है। जो कि फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस दे सकता है। Redmi Turbo 4 Pro मिडरेंज में कंपिटिशन खड़ा कर सकता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह फोन इसके प्रतिद्वदियों पर भारी पड़ सकता है जिसमें Ace और Neo सीरीज के स्मार्टफोन भी शामिल होंगे।

Redmi Turbo 4 Pro के संभावित फीचर

Redmi Turbo 4 Pro में 6.83 इंच का LTPS पैनल मिल सकता है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी बताया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा जो कि अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है।

डिजाइन और बॉडी के लिए कहा गया है कि फोन मेटल फ्रेम के साथ आ सकता है। फोन में बैटरी क्षमता भी बड़ी बताई जा रही है। यह फोन 7550mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। साथ में कंपनी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग आने की अफवाह है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...