back to top

कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 57,584 मरीज ठीक हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 57,584 मरीजों के ठीक होने के साथ ही देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या सोमवार को 19 लाख से अधिक हो गई। इससे संक्रमण से उबरने की दर भी 72 प्रतिशत से अधिक हो गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े से मिली।

भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20 लाख के करीब (19,19,842) हो गई है जबकि अभी देश में 6,76,900 मरीज उपाराधीन हैं जो कि वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों का मात्र 25.57 प्रतिशत है। ठीक हुए मरीजों की संख्या और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह वर्तमान में 12,42,942 है। ठीक होने की दर वर्तमान में 72.51 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसा एक प्रभावी रोकथाम रणनीति के सफल एवं समन्वित कार्यान्वयन, गंभीर रोगियों के मानकीकृत क्लीनिकल प्रबंधन के साथ ही सक्रिय एवं व्यापक जांच के चलते हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के विभिन्न तरह के मरीजों के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल का पालन किया है। इसमें हल्के, मध्यम और गंभीर रूप से बीमार रोगी शामिल हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा क्लीनिकल प्रबंधन के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल तैयार किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन रणनीति से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। भारत हर दिन ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। मंत्रालय ने कहा कि मामलों की शुरुआती पहचान से हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों को समय पर पृथकवास में भेजना सुनिश्चित करने में मदद मिली है और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने से मामलों का समय पर और प्रभावी प्रबंधन होता है। मृत्यु दर कम होकर 1.92 फीसदी हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आने से कुल मामले सोमवार को बढ़कर 26,47,663 हो गए। वहीं 941 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 50 हजार से अधिक हो गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कोविड-19 की पहचान के लिए की गई कुल जांच की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो गई है।

RELATED ARTICLES

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...