back to top

‘लाहौर 1947’ में पहली बार नजर आएगी रियल लाइफ बाप-बेटे सनी देओल और करण देओल की जोड़ी! किरदार को लेकर आमिर खान का खुलासा!

आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म ‘लाहौर 1947’ सच में एक बहुत ही एंटीसिपेटेड फिल्म है, जो दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। ये पीरियाडिक फिल्म एक ड्रीम टीम के साथ जुड़ी हुई है, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ सबसे क्रिएटिव नाम हर डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं, जी हां! ताकि सिल्वर स्क्रीन पर ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दिया जा सके। इसके अलावा, फिल्म से जुडी खास बात यह भी है कि इसके लिए पहली बार बेहद टैलेंटेड तिगड़ी सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान एक साथ आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले ये ख़ुलासा हुआ था कि सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल ने ‘लाहौर 1947’ में एक अहम किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, और हाल ही में एक रोमांस अपडेट में ये जानकारी मिली है कि करण उस रोल के लिए फाइनल हो गए हैं, जिसके लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था।

फिल्म में एक्टर जावेद का रोल करेंगे और इस रोल के बारे में आमिर खान ने कहा, “मुझे खुशी है कि करण देओल ने जावेद के अहम रोल के लिए अच्छी तैयारी की है। उनकी मासूमियत, उनकी ईमानदारी बहुत कुछ सामने आयेगी।”

आमिर खान ने आगे कहा, “करण ने सच में मेहनत की है, आदिशक्ति के साथ वर्कशॉप किए हैं, राज के साथ रिहर्सल्स किए हैं, और इसमें अपना सब कुछ दे रहे हैं। जावेद एक बहुत ही अच्छा पार्ट है, एक चैलेंजिंग पार्ट है, और मुझे यकीन है कि राज संतोषी के डायरेक्शन में, करण इसे बहुत अच्छे से निभाएंगे।”

आमिर खान प्रोडक्शंस और राज कुमार संतोषी अपनी फिल्मों में शानदार कास्ट के लिए जाने जाते हैं, और लाहौर 1947 जैसे शानदार प्रोजेक्ट की कास्टिंग को लेकर हर बिताते दिन के साथ उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ये कहना गलत नहीं होगा की दर्शकों को फिल्म में अनेक शानदार टैलेंट्स को देखने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा, राजकुमार संतोषी ने लाहौर 1947 के कैमरामैन के रूप में बेहद टैलेंटेड संतोष सिवन को चुना है, जिन्हें कान्स में पियरे एंजनीक्स ट्रिब्यूट से सम्मानित किया गया है।

वहीं, ‘लाहौर 1947’ के बारे में बात करे तो, आमिर खान बतौर प्रोड्यूसर अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तले फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। जबकी माहिर निर्देशक राजकुमार संतोषी इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे, और सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी बतौर लीड नजर आएगी।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...