back to top

एक सौ दो दिन में दो रिपोर्ट में संक्रमित होने और एक में संक्रमित न पाया जाना पुन: संक्रमण है : अध्ययन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की निगरानी प्रणाली को स्थापित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने कम से कम 102 दिन के अंतराल में दो रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने और इस अवधि के बीच उसी व्यक्ति की एक रिपोर्ट में उसके संक्रमित पाए जाने के मामले को सार्स-सीओवी-2 के पुन: संक्रमण के तौर पर परिभाषित किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन में यह कहा गया है। आईसीएमआर के कहा है कि पुन: संक्रमण की पुष्टि के लिए संपूर्ण जीनोम अनुक्रम की भी आवश्यकता होगी। सार्स-सीओवी-2 के पुन: संक्रमण के मामले बहुत कम हैं।

ऐसे में, वैज्ञानिकों ने निगरानी प्रणालियों की स्थापना की आवश्यकता के मद्देनजर पुन: संक्रमण की आसान महामारी विज्ञान परिभाषा विकसित की है। एपिडेमियोलॉजी एंड इंफेक्शन पत्रिका में कैम्ब्रिज द्वारा प्रकाशित सार्स-सीओवी-2 पुन: संक्रमण: भारत द्वारा विकसित महामारी विज्ञान परिभाषा अध्ययन के अनुसार, सार्स-सीओवी-2 के संभावित पुन: संक्रमण की महामारी विज्ञान परिभाषा विकसित करने और भारत में इसकी मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच की गई।

वैज्ञानिकों ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 का पुन: संक्रमण एक चिंता की बात है और इसे परिभाषित करने की आवश्यकता है, इसलिए पुन: संक्रमण की परिभाषा विकसित की गई और अभिलेख आधारित, टेलीफोन से किए गए सर्वेक्षण से इन मामलों की मौजूदगी का पता लगाया गया। अध्ययन में कहा गया है कि कम से कम 102 दिन के अंतराल में दो रिपोर्ट में व्यक्ति का संक्रमित पाया जाना और इस बीच एक रिपोर्ट में व्यक्ति के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होना सार्स सीओवी-2 के पुन: संक्रमण को परिभाषित करता है।

अध्ययन में कहा गया है, निगरानी प्रणाली मजबूत करने के लिए सार्स-सीओवी-2 के पुन: संक्रमण की एक महामारी विज्ञान परिभाषा महत्वपूर्ण है। मौजूदा जांच इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करती है और भारत में सार्स सीओवी-2 से संक्रमित हुए व्यक्तियों में से 4.5 प्रतिशत में पुन: संक्रमण पाया गया है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...