back to top

आरसीबी जानता है की जीत के लिए क्या करना है, गावस्कर ने की पाटीदार की तारीफ

मुंबई। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके सहज रवैए ने टीम को वर्षों की निराशा के बाद आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सफलता की राह खोजने में मदद की है। आरसीबी की टीम मौजूदा आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने चेन्नई के चेपॉक में 17 साल में अपनी पहली जीत हासिल की और वानखेड़े स्टेडियम में छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया है।

गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, कप्तान के रूप में पाटीदार सहज नजर आते हैं। उनकी टीम ने 17 वर्षों में खिताब नहीं जीता है और अब उसके खिलाड़ी समझते हैं कि जीतने के लिए क्या करने की जरूरत है। एक सहज और संयमित कप्तान के साथ टीम के साथ जुड़े अन्य लोग भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। गावस्कर ने आरसीबी के मेंटर (मार्गदर्शक) दिनेश कार्तिक की भूमिका की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, उसके पास कई सीनियर लोग हैं जो हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैंं। उसके पास मजबूत सहयोगी स्टाफ है। उसके सहयोगी स्टाफ में दिनेश कार्तिक जैसा व्यक्ति है जिनके प्रभाव के बारे में लोग पर्याप्त बात नहीं करते हैं। गावस्कर ने कहा, दिनेश कार्तिक उस तरह का व्यक्ति है जो युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताता है। उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें इनपुट देता है। रजत भाज्ञशाली है कि उसे एक ऐसी टीम मिली है जो सफलता के लिए भूखी है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि विराट कोहली की लंबे शॉट खेलने की इच्छा ने उन्हें और भी बड़ा खतरा बना दिया है।

उन्होंने कहा, कोहली इस बार शुरू से ही लंबे शॉट खेलने का इरादा रखता है। पहले वह अपनी पारी में बाद में इस तरह के शॉट खेलता था लेकिन अब वह पहली गेंद से जोखिम लेना चाहता है और इससे बहुत बड़ा अंतर आ रहा है। गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा से भी अपने शॉट चयन पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा, जब वह पावर प्ले में आउट हो जाता है, तो दुख होता है। फिर चाहे वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हो या भारत के लिए। मुझे लगता है कि उसके शॉट चयन में थोड़ा सुधार की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...