back to top

आरबीआई के कदम से नकदी प्रवाह में वृद्धि होगी : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा घोषित कदमों से भारत में नकदी प्रवाह में वृद्धि होगी और रिण आपूर्ति बढ़ेगा। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, इन कदमों से हमारे छोटे व्यवसायों, किसानों, एमएसएमई और गरीबों को मदद मिलेगी। इसके अलावा अग्रिम सीमा बढ़ाए जाने से राज्यों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी, आर्थिक तंत्र में पर्याप्त नकदी प्रवाह बनाए रखने के उपायों सहित कई कदमों की आरबीआई की घोषणा पर आई है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों से लोगों को आजीविका सुरक्षा में मदद मिलेगी, साथ ही नकदी प्रवाह एवं रिण आपूर्ति में वृद्धि होगी।

नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है ताकि अर्थव्यवस्था को कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट से निपटने में मदद मिल सके। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, छोटे एवं मध्यम वित्तीय संस्थानों के पुन: वित्त पोषण के लिए 50 हजार करोड़ रूपये की सहायता… नाबार्ड को किसानों की मदद के लिए 25 हजार करोड़ रूपये, स्टार्टअप और एसएमई को रिण देना सुगम बनाने के लिए सिडबी को 15 हजार करोड़ रूपये तथा नेशनल हाउसिंग बैंक को सभी के लिए घर के वास्ते 10 हजार करोड़ रूपये की मदद जैसे कदम महत्वपूर्ण साबित होंगे।

नड्डा ने इसके साथ ही आरबीआई के गर्वनर द्वारा घोषित कई कदमों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि आरबीआई द्वारा आज की गई घोषणा हमारे प्रधानमंत्री की कारोबार और लोकोन्मुखी दृष्टि के अनुरूप है। उन्होंने कहा आरबीआई ने 27 मार्च को भी कुछ कदम उठाए थे और उसके ताजा कदम महामारी के दौरान और उसके बाद अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे।

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते रिजर्व बैंक आर्थिक हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और वह आर्थिक तंत्र में पर्याप्त नकदी बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। केन्द्रीय बैंक ने इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर उसे 3.75 प्रतिशत कर दिया। हालांकि, रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके साथ ही दास ने राज्यों पर खर्च के बढ़े दबाव को देखते हुए उनके लिए अग्रिम की सुविधा को 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय बैंक लक्षित दीर्घकालिक रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) के जरिए अतिरिक्त 50,000 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराएगा। यह काम किस्तों में किया जाएगा। दास ने नाबार्ड, नेशनल हाउसिंग बैंक और सिडबी जैसे वित्तीय संस्थानों के पुन: वित्त पोषण के लिए 50,000 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...