‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे रणदीप हुड्डा व उर्वशी रौतेला
लख्नऊ। नीरज पाठक द्वारा निर्मित रोमांचक क्राइम थ्रिलर ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के दूसरे सीजन के साथ फिर से वापसी कर रहे हैं। एक्टर ने सीरीज में एक निडर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। अपनी इसी वेब सीरीज को प्रमोट करने अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी मौजूद थीं। इस दौरान रणदीप हुड्डा ने अपनी वेब सीरीज को लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि पहले भाग में दर्शकों ने ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ को बहुत प्यार दिया था, उसी सफलता को देखते हुए इसका सीजन 2 लेकर हम दर्शकों के बीच आये हैं, आगे उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन में दर्शकों को ढेर सारा एक्शन, थ्रीलर देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सुपर पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की सच्ची घटनाओं और जीवन से प्रेरित यह सीरीज एक बार फिर 1990 के दशक के अपराध के अंधेरे और खतरनाक संसार में उतरने के लिए तैयार है। इसी के साथ ही इसकी रिलीज डेट्स का भी खुलासा हो गया है। इंस्पेक्टर अविनाश 2 इसी महीने 15 मई से दर्शकों के लिए जिय हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने लग जाएगी। इस सीरीज की कहानी 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की याद दिलाती है, जब राज्य में माफिया राज, अपराध और हथियारों की तस्करी चरम पर थी। कहानी एक तेज तर्रार इंस्पेक्टर (रणदीप हुड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक स्पेशल टास्क फोर्स की कमान सौंपी जाती है ताकि प्रदेश में हो रही गुंडागर्दी खत्म कर शांति स्थापित की जा सके। इसमें आपको जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। इंस्पेक्टर अविनाश अपने अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण मिशन को अंजाम देने के लिए लौटते हैं। पहले सीजन को मिली जबरदस्त सराहना और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के दम पर, यह नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, दमदार और रोमांचक होने का वादा करता है। जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित और नीरज पाठक द्वारा निर्देशित इस सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे दमदार कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आते हैं। 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश के अशांत परिवेश में रची गई इस नई सीजन में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के जीवन में एक ऐसा तूफान खड़ा हो जाता है जो व्यक्तिगत होने के साथ-साथ राजनीतिक भी है। उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगने और उनकी शादी टूटने की कगार पर होने के कारण अविनाश को एक ऐसी लड़ाई लड़नी पड़ती है जो पुलिस की वर्दी से कहीं आगे तक जाती है। इंस्पेक्टर अविनाश की भूमिका निभाने वाले रणदीप हुड्डा कहते हैं, इस सीजन में अविनाश को उसके मूल स्वरूप में दिखाया गया है। वह अब सिर्फ़ अपराध से नहीं लड़ रहा, बल्कि अपने परिवार, अपनी सच्चाई और अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है। कहानी का दायरा बड़ा है, एक्शन जबरदस्त है और भावनाएँ कहीं ज्यादा गहरी हैं। यह एक बेहद रोमांचक अनुभव है।
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 का हिस्सा होने के नाते उर्वशी रौतेला ने कहा, इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, दमदार और धमाकेदार है। एक्शन, भावनाओं और अप्रत्याशित मोड़ों से भरपूर इस कहानी का हिस्सा बनना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। हर दृश्य रोमांच को एक नए स्तर पर ले जाता है। इतने बड़े शो के लिए जियोहॉटस्टार के साथ साझेदारी करना शानदार रहा है, और मैं दर्शकों को हमारे द्वारा तैयार किए गए रोमांच और ड्रामा का अनुभव कराने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।





