back to top

करण जौहर, ईशा अंबानी और सुधा रेड्डी ने मेट गाला में बिखेरी भारतीय विरासत की चमक

नयी दिल्ली। भारतीय कला और विरासत की छटा ने मेट गाला 2026 के भव्य मंच को और आकर्षक बना दिया, जहां राजा रवि वर्मा की कालजयी शैली से लेकर अजंता गुफाओं की भित्ति चित्रकला, सुबोध गुप्ता की समकालीन अभिव्यक्ति और बारीक कढ़ाई व रत्नों की चमक तकअतीत और वर्तमान की विविध कलाएं एक साथ जीवंत होती नजर आईं। इस मौके पर भारतीय सितारों ने भी बेहद सधे और सोच-समझकर चुने गए परिधानों के जरिए दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

ईशा अंबानी ने एक हजार हीरे-जवाहरात और 800 अन्य बहुमूल्य रत्नों से सजी साड़ी पहनी, सुधा रेड्डी ने डेढ़ करोड़ डॉलर का हार पहना और अनन्या बिड़ला ने सुबोध गुप्ता द्वारा बनाए गए चमकदार स्टील मास्क लगाकर सभी को चौंका दिया। फैशन की इस सबसे बड़ी शाम में उद्योगपतियों के अलावा फिल्म निर्देशक करण जौहर राजा रवि वर्मा की मशहूर चित्रकला से प्रेरित भव्य केप में नजर आए। परोपकारी एवं उद्यमी नताशा पूनावाला ने आर्किड से प्रेरित विस्तृत गाउन पहना।

जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य गौरवी कुमारी और सवाई पद्मनाभ सिंह शिफॉन और मखमल के परिधानों में दिखे, जबकि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अलंकृत काले-सफेद केप के साथ बंदगला सूट के जरिये अपनी छाप छोड़ी। हर परिधान अपने आप में एक कलाकृति था, जिसे तैयार करने में सैकड़ों कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की और सैकड़ों घंटे लगाए। कॉस्ट्यूम आर्ट विषय और फैशन इज आर्ट ड्रेस कोड के अनुरूप इन परिधानों को गढ़ने में आरी, दबका, नक्षी, कलमकारी, जरी-जरदोजी और हस्तचित्रण जैसी पारंपरिक कढ़ाई और तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

न्यूयॉर्क शहर स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम आफ आर्ट में हर साल मई में होने वाले इस वार्षिक आयोजन की सह-अध्यक्षता इस वर्ष बियॉन्से, वीनस विलियम्स, निकोल किडमैन और अन्ना विंटूर ने की। मेट गाला में केवल आमंत्रित अतिथि ही शामिल हो सकते हैं। एक टिकट की कीमत करीब एक लाख डॉलर और पूरी टेबल की कीमत साढ़े तीन लाख डॉलर या उससे अधिक बताई जाती है। इन टिकटों को आमतौर पर फैशन हाउस, लग्जरी ब्रांड और बड़ी कंपनियां खरीदती हैं। मेट गाला में पहली बार शिरकत कर रहे करण जौहर ने अपने पुराने मित्र एवं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से फ्रेम्ड इन इटर्निटी नाम की विशेष पोशाक तैयार कराई।

पावर-शोल्डर्ड विंटेज जैकेट पर डोरी कढ़ाई, ऑयल और एक्रेलिक रंगों तथा हाथ से की गई चित्रकारी से राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध रंग-संपन्न कला को जीवंत किया गया। यह पोशाक 5,600 घंटों की मेहनत से तैयार हुई। मल्होत्रा के 50 से अधिक प्रमुख कारीगरों ने बिना किसी डिजिटल सहायता के पूरी तरह हाथ से इसे बनाया, जिसमें चित्रकारी, मूर्तिकला और कपड़े की कला का अद्भुत संगम है। इस आयोजन में नियमित तौर पर शिरकत करने वाली ईशा अंबानी ने गौरव गुप्ता का एक अनूठा परिधान धारण किया, जिसमें आभूषण और कपड़े के बीच की रेखा ही मिट गई। अकेले ब्लाउज को तैयार करने में 40 कारीगरों को 500 घंटे लगे। इस ब्लाउज में एक हजार से अधिक हीरे और कीमती रत्न जड़े थे, जिनका कुल वजन।,800 कैरेट से अधिक है।

इनमें उनकी मां नीता अंबानी के निजी संग्रह से लिए गए दुर्लभ पुराने हीरे, हरे पन्ने और पोल्की-कुंदन के नग शामिल हैं। हैदराबाद की व्यवसायी एवं समाजसेविका सुधा रेड्डी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए गहरे नीले रंग के मखमली लहंगे में नजर आर्इं। लहंगे पर सोने की जरदोजी कढ़ाई थी और साथ में लंबा केप था जिस पर सोने, लाल और हरे रंग में फूल-पत्तियों की रंग-बिरंगी कढ़ाई थी। उनके परिधान का मुख्य आकर्षण उनके निजी संग्रह से लिया गया डेढ़ करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य का एक ऐतिहासिक हार था। इसमें विक्टोरियन शैली में तैयार की गई बड़ी त्रिकोणीय और नाशपाती आकार की रोज-कट हीरों की श्रृंखला थी, जिन्हें फूलों के गुच्छों जैसे डिजÞाइन में जड़ा गया था।

हार के केंद्र में क्वीन ऑफ मेरेलानी था, जो तंजानिया की मेरेलानी पहाड़ियों से प्राप्त 550 कैरेट का गहरे बैंगनी-नीले रंग का टैंजनाइट पेंडेंट है। मल्होत्रा ने खुद के लिए पारंपरिक भारतीय बंदगला डिजाइन किया और उसके ऊपर स्थापत्य शैली का एक केप पहना, जिसे 50 कारीगरों ने 960 घंटों में तैयार किया। अनन्या बिड़ला का लुक भारतीय समकालीन कलाकार सुबोध गुप्ता और ब्रिटिश डिजाइनर रॉबर्ट वुन का साझा प्रयास था। उनकी टीम ने बताया कि गुप्ता ने अपने खास स्टेनलेस स्टील से एक मुखौटा बनाया, जो चेहरे को छिपाने के साथ-साथ ताकत और रहस्यमयी प्रभाव का प्रतीक भी था।

मेट गाला को अक्सर अमीर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के अवसर के रूप में भी देखा जाता है, और इसी कारण इसकी आलोचना भी होती है। इस साल अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन बेजोस को मानद सह-अध्यक्ष और मुख्य प्रायोजक बनाए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारी अमेजÞन की श्रम नीतियों और अमेरिकी आव्रजन प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) से इसके कथित संबंधों को लेकर बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...