back to top

एलएंडटी को जेएसडब्ल्यू स्टील से 10,000-15,000 करोड़ रुपये का मिला ठेका

नयी दिल्ली। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का जेएसडब्ल्यू स्टील से 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के बीच का बड़ा ठेका मिला है। अपनी रणनीतिक वृद्धि योजना के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील 2031 तक अपनी कच्चे इस्पात प्रसंस्करण क्षमता को 3.5 करोड़ टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से बढ़ाकर पांच करोड़ टन प्रति वर्ष से अधिक करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके अनुरूप, एलएंडटी को कर्नाटक के बल्लारी और ओडिशा के पारादीप स्थित जेएसडब्ल्यू के संयंत्रों में मुख्य रूप से ब्लास्ट फर्नेस तथा स्टील मेल्ट शॉप सहित महत्वपूर्ण प्रक्रिया सुविधाओं की इंजीनियरिंग, खरीद एवं स्थापना का काम सौंपा गया है।

एलएंडटी ने बुधवार को बीएसई को दी गई सूचना में कहा, एलएंडटी के खनिज एवं धातु व्यवसायिक खंड को घरेलू धातु क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा ठेका मिला है। यह ठेका जेएसडब्ल्यू स्टील से मिला है।

एलएंडटी और जेएसडब्ल्यू स्टील के बीच तीन दशकों से अधिक समय से जटिल धातुकर्म परियोजनाओं के निष्पादन में गहरा सहयोग कायम है। लार्सन एंड टुब्रो 32 अरब डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण, उत्पादों तथा सेवाओं के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों और देशों में कार्यरत है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...