back to top

इंस्टाग्राम पर ‘अजनबी’ बन पति से लड़ाया इश्क, फिर पत्नी ने सलाखों के पीछे पहुँचाया

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में एक अनूठा मामला सामने आया है जिसमें पति द्वारा मारपीट कर घर से भगाए जाने के बाद पिछले चार साल से मायके में रह रही एक महिला ने बिना तलाक के दूसरी शादी करने की कोशिश कर रहे अपने पति को मारपीट और अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार कराया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोनी त्रिपाठी का विवाह नौ वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ के कालाकांकर निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी से हुआ था और शादी के पांच साल बाद पति और उसके परिजनों ने सोनी को घर से भगा दिया था और चार वर्षों से वह नवाबगंज थाना अंतर्गत जगापुर गांव में अपने मायके में रह रही है। सोनी त्रिपाठी ने एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा।

दोस्ती होने के बाद इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत होने लगी और इसी दौरान महिला की वास्तविकता से अनजान प्रभुदत्त उससे शादी करने को तैयार हो गया। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, प्रभुदत्त ने महिला को कई बार होटल मिलने के लिए बुलाया, लेकिन महिला ने होटल में मिलने के बजाय उसे दो मई, 2026 को दारागंज थाना अंतर्गत नागवासुकी मंदिर पर मिलने के लिए बुलाया। प्रभुदत्त अपने एक मित्र को लेकर नागवासुकी मंदिर पहुंचा जहां मुंह पर दुपट्टा बांधे हुए सोनी पहले से मौजूद थी और उसके माता-पिता और भाई भी मंदिर से दूर खड़े थे।

प्रभुदत्त अपनी पत्नी को पहचान नहीं सका और बातचीत शुरू की। जैसे ही सोनी ने आंख से चश्मा और मुंह से दुपट्टा हटाया, उसका पति उसे मारकर और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भागने लगा। तभी उसके माता पिता और भाई वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया और 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। दारागंज थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...