back to top

आईआईटी मद्रास ने कैलिफोर्निया में अपना पहला केंद्र स्थापित करने की घोषणा की

वाशिंगटन। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन ने अमेरिका में अपना पहला केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है, जिससे वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में भारत के गहन तकनीकी नवाचार की उपस्थिति का विस्तार होगा। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित इस केंद्र की घोषणा मंगलवार को मेरीलैंड के नेशनल हार्बर में आयोजित सेलेक्टयूएसए इन्वेस्टमेंट समिट में की गई, जिसकी शुरूआत 24 अप्रैल को हुई थी।

आईआईटी मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन के सीईओ तिरुमलई माधवनारायण ने पीटीआई-भाषा को बताया, सीए स्टार्टअप के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से स्थापित मेनलो पार्क केंद्र, आईआईटीएम ग्लोबल के अमेरिकी संचालन के लिए एक रणनीतिक आधार है। उन्होंने कहा,हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जो प्रयोगशाला से वैश्विक बाजारों तक डीप-टेक उद्यमों को गति प्रदान करे, साथ ही भारत में वैश्विक नवाचार को आकर्षित करे।

नारायण ने बताया कि इस केंद्र को कुल 75 लाख अमेरिकी डॉलर के नियोजित निवेश से विकसित किया जाएगा, जिसमें आईआईटीएम ग्लोबल से 45 लाख अमेरिकी डॉलर का ग्रीनफील्ड निवेश शामिल है। सिलिकॉन वैली के निकट स्थित आईआईटीएम केंद्र को भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप के लिए वैश्विक पूंजी, बाजार, मार्गदर्शन और साझेदारी तक पहुंच प्रदान करने वाले एक लॉन्चपैड के रूप में परिकल्पित किया गया है।

आईआईटी मद्रास ग्लोबल प्रतिनिधिमंडल में आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित डीप-टेक स्टार्टअप के संस्थापक शामिल थे, जिन्होंने अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की। क्वात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सेलेक्ट यूएसए समिट के दौरान आईआईटी मद्रास ग्लोबल के प्रमुख तिरुमलई माधवनारायण और आईआईटी मद्रास द्वारा विकसित पांच डीप-टेक स्टार्टअप – अत्री एआई, जीरोवाट, सटोरी एक्सआर, ग्रीनवॉयरमेंट और ईप्लेन कंपनी के प्रतिभाशाली संस्थापकों के साथ सार्थक बातचीत हुई। क्वात्रा ने कहा,हमने भारत और अमेरिका के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र में मौजूद रोमांचक नए अवसरों के बारे में चर्चा की। भारत-अमेरिका नवाचार सहयोग का भविष्य उज्ज्वल है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...