back to top

मोहब्बत के रंगों से भरा इरा टाक का उपन्यास ‘प्यार के इस खेल में’

उपन्यास में प्रेम के तमाम रूपों को दिखाने की कोशिश की
लखनऊ। यूं तो इश्क के कई रंग होते हैं लेकिन फिर भी उसे सुर्ख़ से ही जोड़ा जाता है, इस किताब की शुरूआत में ही लेखिका इरा टाक ने लिखा है कि वो सारे रंगों को मोहब्बत से जोड़ती हैं। ठीक अपने कहे की तरह ही लेखिका ने इस उपन्यास में प्रेम के तमाम रूपों को दिखाने की कोशिश की है। पहले प्रेम टोनी से से धोका खाती नायिका त्रिशा जो एक डॉक्टर भी है, जिसे उस विरह से निकलने में समय लगता है। उसके पीछे दीवानगी की हद तक पड़ा एक आशिक राहुल और एक शख्स और है – विक्रांत जो किसी और शहर में आईपीएस अफसर है लेकिन त्रिशा का शांति से, एक परिपक्वव प्रेमी की तरह की प्रेम करता है। वो प्रतीक्षा करता है लेकिन जुनूनी नहीं होता। लेकिन त्रिशा कोई अपरिपक्व लड़की नहीं है लेकिन भावनात्मक रूप से उलझी हुई है। इसके जीवन में आए तमाम रिश्ते उसी उलझन की प्रतिकृति हैं। किताब आज के युवाओं को खास पसंद आएगी, चूंकि उसमें वे सारे फैक्टर हैं जो आज की सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप में होते हैं। चाहें सोशल मीडिया पर एक्स की स्टॉकिंग हो या फिर चीट करने के बाद भी बिना ग्लानि के मूव आॅन कर जाना। कुछेक गलत रिश्तों के जूझने के बाद सही रिश्ते पर भी अविश्वास से भर जाना। लेकिन एक ऐसा व्यक्ति उसे मिलता है जो उसे जज नहीं करता, उसका दोस्त अधिक रहना चाहता है, भावनाएं काबू में रखता है लेकिन प्रेम की असल परिभाषा जानता है। दरअसल लेखिका ने उस पात्र के जरिए ही प्रेम का वास्तवित सूत्र पकड़ाने की कोशिश की है। फिर अंत में जीत तो उसी प्रेम की होती है जो प्रेम है, जिसमे प्रतीक्षा है, धैर्य है, जो परिपक्व है, जिसमें बदले में कोई चाहना नहीं है, सिर्फ़ एकतरफा चाहत है।
यह किताब प्रेम को किसी आदर्श या स्वप्नलोक की तरह नहीं, बल्कि एक ऐसे अनुभव की तरह देखती है जिसमें उम्मीद, भय, आत्मसम्मान और असुरक्षा, सब साथ-साथ चलते हैं। किताब की भाषा सरल और प्रवाहमयी है। यही वजह है कि यह बोझिल नहीं लगती, बल्कि पाठक को सहज रूप से अपने साथ बहा ले जाती है। प्रेम, दोस्ती, अकेलापन और आत्मसम्मान जैसे विषय आसानी से बयां हो जाते हैं। खास तौर पर आज के कोरपोरेट जमाने में। कुल मिलाकर, प्यार के इस खेल में उन पाठकों के लिए एक सधी हुई, संवेदनशील और आसानी से पढ़ी जाने वाली किताब है, जो रिश्तों की उलझनों, टूटते-जुड़ते भरोसे और प्रेम की वास्तविकताओं को समझना चाहते हैं। यह किताब याद दिलाती है कि प्यार कोई सीधा रास्ता नहीं, बल्कि ऐसा खेल है जिसमें पाने और खोने से ज्यादा खुद को समझ पाना मायने रखता है।

RELATED ARTICLES

वार्षिक समारोह ‘कलायात्रा’ सीजन-3 का आयोजन कल

राय उमानाथ बली आॅडिटोरियम में दिखेगी भारतीय शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और फ्यूजन नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियां लखनऊ। नृत्य के क्षेत्र में सुपरिचित नाम नृत्य फ्रोलिक डांस...

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर कई विभूतियां सम्मानित

विशाल प्रतिमा पर दोपहर 12 बजे माल्यार्पण कियालखनऊ। बंगीय नागरिक समाज द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) की 165वीं पावन जयंती का आयोजन आज को...

डालीगंज रामलीला के जनक नहीं रहे

25 साल तक राजा जनक का किरदार निभायालखनऊ। डालीगंज इलाके की सबसे प्राचीन मौसमगंज रामलीला के वरिष्ठ कलाकार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरलीमनोहर त्रिपाठी का...

सुपर कॉप के रोल में फिर तबाही मचायेंगे रणदीप हुड्डा

'इंस्पेक्टर अविनाश' सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे रणदीप हुड्डा व उर्वशी रौतेला लख्नऊ। नीरज पाठक द्वारा निर्मित रोमांचक क्राइम थ्रिलर 'इंस्पेक्टर अविनाश' के...

वार्षिक समारोह ‘कलायात्रा’ सीजन-3 का आयोजन कल

राय उमानाथ बली आॅडिटोरियम में दिखेगी भारतीय शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और फ्यूजन नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियां लखनऊ। नृत्य के क्षेत्र में सुपरिचित नाम नृत्य फ्रोलिक डांस...

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर कई विभूतियां सम्मानित

विशाल प्रतिमा पर दोपहर 12 बजे माल्यार्पण कियालखनऊ। बंगीय नागरिक समाज द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर) की 165वीं पावन जयंती का आयोजन आज को...

डालीगंज रामलीला के जनक नहीं रहे

25 साल तक राजा जनक का किरदार निभायालखनऊ। डालीगंज इलाके की सबसे प्राचीन मौसमगंज रामलीला के वरिष्ठ कलाकार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरलीमनोहर त्रिपाठी का...

वास्तुकला की समझ और दृश्य संप्रेषण को अधिक प्रभावशाली बनाते हैं : वंदना सहगल

दृश्य से संवेदना तक-एफओएपी के युवा फोटोग्राफर्स की सृजनात्मक अभिव्यक्ति-विद्यार्थियों की फोटोग्राफी में कलात्मक दृष्टि, तकनीकी दक्षता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति स्पष्ट दिखाई देती है-...

संचारी भाव, विभाव, अनुभाव से रस की उत्पत्ति होती है : डॉ. सुनील कुमार

बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभागलखनऊ। गुरुवार को बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के परिसर में व्याख्यान- सह प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित...