25 साल तक राजा जनक का किरदार निभाया
लखनऊ। डालीगंज इलाके की सबसे प्राचीन मौसमगंज रामलीला के वरिष्ठ कलाकार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरलीमनोहर त्रिपाठी का गुरुवार को निधन हो गया। करीब 85 वर्षीय मुरली मनोहर ने रामलीला रंगमंच पर लगभग 25 साल तक राजा जनक का किरदार निभाया इसके अलावा उन्होंने सुग्रीव और रावण का भी किरदार निभा चुके हैं उनके निधन से रामलीला समिति ने गहरा दुख व्याप्त है। शंकर चौराहा उनके आवास से सुबह पार्थिक शरीर रामलीला मैदान लाया गया जहां पर रामलीला के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सुरेश श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, पीयूष निगम, आशीष प्रकाश, रवि चौरसिया आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। त्रिपाठी जी के निधन पर पत्रकार मधुर मोहन तिवारी, विनय नाग ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बाद में गुलाला घाट पर गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।





