back to top

वाराणसी फिल्म की शूटिंग के लिए जल आपूर्ति बोर्ड ने 150 टैंकर देने से किया इनकार, मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें।

मुंबई। एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी की शूटिंग में दिक्कतें आ सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद फिल्मसिटी में चल रही है। फिल्म के कुछ सीन के लिए मेकर्स को एक तालाब बनाना था, जिसके लिए उन्हें हजार लीटर पानी चाहिए था, लेकिन अब जल आपूर्ति बोर्ड ने इससे इनकार कर दिया है।

फिल्म वाराणसी की प्रोडक्शन कंपनी श्री दुर्गा आर्ट्स ने हाल ही राजेंद्रनगर के गगनपहाड़ स्थित फिल्मसिटी में तालाब बनाने के लिए हैदराबाद महानगर जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड को एक लेटर लिखकर 150 वॉटर टैंकर की मांग की थी। प्रोडक्शन द्वारा बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी को लिए गए लेटर में कहा गया था कि पानी के लिए कंपनी उन्हें टैंकर का किराया भी देगी। हालांकि बोर्ड द्वारा लेटर को रिजेक्ट कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सेट पर पहले ही तालाब बनवा लिया गया है, जिसमें 10 हजार लीटर प्रति टैंकर की कैपेसिटी के 150 टैंकर इस्तेमाल होने थे। पानी को 18 मई को होने वाली शूटिंग के लिए शुद्ध करवाया जाना था। लेकिन गर्मी से बढ़ने जल संकट को देखते हुए जल आपूर्ति बोर्ड ने प्रोडक्शन की सभी मांगें खारिज कर दी हैं।

देखना होगा कि बोर्ड द्वारा लेटर खारिज किए जाने के बाद मेकर्स अब किस तरह पानी की डिमांड पूरी करेंगे और शूटिंग जारी रखेंगे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी 7 अप्रैल 2027 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में कमबैक कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...